facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

निवेशकों के लिए धमाकेदार रहेगा अगला हफ्ता! डिविडेंड, बोनस इश्यू से लेकर स्टॉक स्प्लिट तक, सब कुछ लाइन में

Advertisement

अगले हफ्ते मार्केट में डिविडेंड, बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट के बड़े कॉर्पोरेट ऐक्शन घोषित किए गए हैं जिससे निवेशकों को अतिरिक्त लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है

Last Updated- November 29, 2025 | 8:39 PM IST
corporate actions
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Corporate Action Next Week: अगला हफ्ता शेयर मार्केट के निवेशकों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला है। एक ही हफ्ते में डिविडेंड, बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट, यानी तीन तरह की हलचल लाइन से आने वाली हैं। निवेशकों के लिए यह ऐसा समय होगा जब पोर्टफोलियो में बिना अतिरिक्त खर्च के नए शेयर जुड़ सकते हैं, रिटर्न बेहतर होने की उम्मीद बढ़ सकती है और ट्रेडिंग वॉल्यूम में तेजी देखी जा सकती है। मार्केट में होने वाली ये लगातार घोषणाएं न सिर्फ उत्साह बढ़ाएंगी, बल्कि कई नए अवसर भी खुलेंगी। इसलिए अगले हफ्ते का शेयर मार्केट रोमांच और उम्मीदों से भरने वाला है।

डिविडेंड की लिस्ट में दो कंपनियां

अगले हफ्ते शेयर मार्केट में डिविडेंड से जुड़ी हलचल बढ़ने वाली है। आने वाले हफ्ते में दो दिग्गज कंपनियां Marsons Ltd और Engineers India Ltd अपने शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड देने जा रही हैं। 

इलेक्ट्रिक सेक्टर से जुड़ी कंपनी Marsons Ltd ने 3 दिसंबर 2025 को एक्स डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों तय की हैं। कंपनी ने इस बार 0.05 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। भले ही रकम छोटी है, लेकिन उन निवेशकों के लिए अच्छा संकेत है जो लंबे समय से कंपनी के स्टॉक में टिके हुए हैं। 

दूसरी तरफ, सरकारी नियंत्रण वाली कंपनी Engineers India Ltd (EIL) भी इस सीजन में निवेशकों को फायदा देने जा रही है। कंपनी ने 4 दिसंबर 2025 को एक्स-डिविडेंड और रिकॉर्ड डेट दोनों तय की हैं। EIL ने इस बार 1 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

Also Read: SuperTrend Breakout: Bajaj Auto, Hexaware समेत 5 बड़े शेयरों में जबरदस्त तेजी का संकेत! देखें चार्ट

Apis करने जा रही है बोनस इश्यू

हनी, फूड प्रोडक्ट्स और FMCG कैटेगरी में काम करने वाली Apis India Ltd बोनस शेयर जारी करने जा रही है। कंपनी ने अपने बोनस इश्यू की तारीख तय कर दी है और इसके बाद निवेशकों की नजरें अब इस कॉर्पोरेट ऐक्शन पर टिक गई हैं।

कंपनी ने 5 दिसंबर 2025 को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों घोषित की हैं। कंपनी इस बार 24:1 के बेहद बड़े अनुपात में बोनस जारी कर रही है। मतलब यह कि निवेशकों के पास जितने भी शेयर हैं, उनके बदले कंपनी उन्हें हर 1 शेयर पर 24 नए बोनस शेयर देगी।

स्टॉक स्प्लिट की लिस्ट में भी दो कंपनियां

अगले हफ्ते शेयर मार्केट में दो कंपनियां अपने स्टॉक स्प्लिट को लेकर सुर्खियों में रहने वाली हैं। Mini Diamonds India Ltd और Computer Age Management Services Ltd (CAMS) ने अपने-अपने स्टॉक स्प्लिट की तारीखें तय कर दी हैं। जो निवेशक इन तारीखों से पहले तक शेयर होल्ड करेंगे, वे इस कॉर्पोरेट ऐक्शन का पूरा फायदा उठा सकेंगे।

लैब-ग्रोन डायमंड और ज्वेलरी बनाने और प्रोसेसिंग का काम करने वाली कंपनी Mini Diamonds India Ltd ने 2 दिसंबर 2025 को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों घोषित की हैं। कंपनी अपने स्टॉक का फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 2 रुपये में करने जा रही है। इसका मतलब है कि निवेशकों के पास जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या बढ़ जाएगी, लेकिन कुल वैल्यू वही रहेगी।

दूसरी तरफ, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर एजेंसी CAMS यानी Computer Age Management Services Ltd भी इसी हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। कंपनी ने 5 दिसंबर 2025 को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों तय की हैं। CAMS भी अपने शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 2 रुपये करने वाली है। CAMS का शेयर पहले से ही निवेशकों के बीच लोकप्रिय है क्योंकि यह म्यूचुअल फंड सर्विसिंग इंडस्ट्री में एक बड़ी और भरोसेमंद कंपनी मानी जाती है। स्टॉक स्प्लिट के बाद इसके शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement
First Published - November 29, 2025 | 8:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement