facebookmetapixel
Advertisement
₹590 करोड़ का झटका! IDFC First Bank में बड़ा फ्रॉड, शेयर 20% टूटाAirtel का मास्टरस्ट्रोक: ₹20,000 करोड़ के निवेश के साथ डिजिटल लेंडिंग बाजार में मचाएगी तहलकासेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स की चमक पड़ी फीकी, जनवरी में निवेश 88% गिरा; अब निवेशक क्या करें?SIM Swap Fraud का नया जाल: फोन का नेटवर्क गायब होते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे बचेंSEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौका

Zee के साथ विलय टूटने के बाद बोले Sony के इंडिया हेड- इसके बावजूद कंपनी…

Advertisement

Sony ऐसा कंटेंट बनाने पर फोकस करना चाहती है जिसे साउथ एशिया में ज्यादा लोग पसंद करेंगे और इसके लिए पेमेंट करेंगे।

Last Updated- January 24, 2024 | 4:06 PM IST
सोनी संग विलय टूटने के बाद म्युचुअल फंडों ने Zee में निवेश घटाया, Zee-Sony Merger: After the collapse of the merger with Sony, mutual funds reduced investment in Zee

भारत में Sony ग्रुप के हेड ने कर्मचारियों को एक लेटर भेजा है, जिसमें कहा गया कि Zee एंटरटेनमेंट के साथ विलय नहीं होने के बावजूद कंपनी अच्छा प्रदर्शन करेगी। लेकिन, इस बारे में ज्यादा नहीं बताया गया कि वे मजबूत हो रही अन्य लोकल कंपनियों के साथ कैसे कंपटीशन करेंगे।

Sony का फोकस सब्सक्राइबर और रेवेन्यू बढ़ाने की तरफ

Sony ऐसा कंटेंट बनाने पर फोकस करना चाहती है जिसे साउथ एशिया में ज्यादा लोग पसंद करेंगे और इसके लिए पेमेंट करेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो उनका फोकस साउथ एशिया में सब्सक्राइबर बढ़ाने के साथ-साथ रेवेन्यू बढ़ाने में है। वे बाज़ार में मजबूत होने के लिए दूसरों के साथ मिलकर काम करने या कंपनियों को खरीदने के बारे में भी सोच रहे हैं। यह जानकारी Sony पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के हेड एन.पी. सिंह के लेटर से ली गई है।

Sony का Zee के साथ विलय न करने का फैसला भारत के 25 बिलियन डॉलर के मीडिया बाज़ार में उनके लिए चुनौती है। वॉल्ट डिज़्नी और मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे अन्य बड़े प्लेयर्स विलय के बारे में बात कर रहे हैं, जो बेहतर कंटेंट और प्राइसिंग पावर के साथ वास्तव में एक मजबूत मीडिया कंपनी बन सकती है।

क्यों टूटी Sony-Zee की डील?

Sony ने इस सप्ताह Zee से होने वाली डील को खारिज कर दिया। क्योंकि वे इस बात पर सहमत नहीं हो सके कि संयुक्त कंपनी का नेतृत्व किसे करना चाहिए। Sony को Zee के सीईओ, पुनीत गोयनका को हेड की पोजिशन पर नहीं रखना चाहती थी।

क्योंकि भारत का रेगुलेटर उनके और उनके पिता के साथ वित्तीय मुद्दों की जांच कर रहा है। सोमवार को भारतीय मीडिया नेटवर्क के एक बयान के अनुसार, Sony अब Zee से नुकसान की भरपाई के लिए 90 मिलियन डॉलर चाहती है और मध्यस्थता नामक एक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर रही है। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement