facebookmetapixel
Advertisement
CBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देशACC Cement Q1 Results: मुनाफा 61% गिरकर ₹147 करोड़ पर आया, रेवेन्यू भी 8.22% हुआ कम1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के 35 साल पूरे, क्या बदला और आगे की क्या बदलने की जरूरत हैसहकारी मॉडल और एग्रीवोल्टेइक्स से बदलेगी खेती, किसानों की आय बढ़ाने यही है नया फॉर्मूलाEditorial: ऑफलाइन पेमेंट के लिए बेहतर साइबर सुरक्षा और मजबूत नियमों की दरकारCryptocurrency से हुई कमाई? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियम!

NIIIT लर्निंग सिस्टम में मांग में नरमी, नए बाजारों पर ध्यान करेगी केंद्रित

Advertisement

NIIIT लर्निंग सिस्टम सेल्स ऐंड मार्केटिंग में निवेश बढ़ाएगी

Last Updated- October 03, 2023 | 10:41 PM IST
NIIT

NIIIT लर्निंग सिस्टम लिमिटेड (NLSL) में चुनौतीपूर्ण व्यापक आर्थिक माहौल के बीच लोगों के विवेकाधीन खर्च में कटौती के कारण सभी क्षेत्रों में मांग में नरमी देखी जा रही है। कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी सपनेश लल्ला ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा कि कंपनी सेल्स ऐंड मार्केटिंग में अनुपातहीन निवेश के साथ नए बाजार क्षेत्रों पर भी नजर बनाई हुई है।

लल्ला ने कहा, ‘कारोबारी माहौल चुनौतीपूर्ण है। अधिकतर व्यवसाय और हमारे ग्राहक अनिश्चित आर्थिक माहौल देखते हुए अपना खर्च बढ़ाने में झिझकते हैं। शिक्षा और प्रशिक्षण को विवेकाधीन क्षेत्र के रूप में देखा जाता है।’

इस साल मई में एनआईआईटी लिमिटेड के कॉरपोरेट लर्निंग व्यवसाय के अलग होने के बाद कंपनी एक अलग इकाई बन गई। हालांकि, पहली बार जनवरी 2022 में इसकी घोषणा की गई थी।

एनआईआईटी लिमिटेड अब अपने कौशल और करियर कारोबार पर ध्यान केंद्रित कर रही है जबकि एनएलएसएल वैश्विक कंपनियों को उनके सीखने के परिवेश को बदलने में मदद करती है।

भारतीय आईटी कंपनियों को जुलाई-सितंबर तिमाही की मजबूत अवधि में कमजोर वृद्धि दर्ज करने की उम्मीद है। इसका मुख्य कारण उत्तरी अमेरिका और यूरोपीय बाजारों के ग्राहकों के विवेकाधीन खर्च में कमी है। एनएलएसएल उत्तरी अमेरिका और यूरोप में 1000 कंपनियों को सेवा प्रदान करती है। इसके 30 देशों में 80 से अधिक वैश्विक ग्राहक हैं।

मुख्य कार्याधिकारी ने कहा, सेल्स ऐंड मार्केटिंग में असंगत रूप से निवेश करने के हमारे दांव के नए ग्राहकों में तेजी के संबंध में कुछ परिणाम दिखने लगे हैं।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement