facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

SEBI ने डैनी गायकवाड़ की रेलिगेयर ओपन ऑफर की याचिका खारिज

Advertisement

SEBI ने गायकवाड़ की प्रतिस्पर्धी पेशकश को ठुकराया, वित्तीय संसाधनों के अपर्याप्त प्रमाण और निवेशकों के हितों पर असर का हवाला दिया।

Last Updated- February 14, 2025 | 10:21 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अमेरिका के उद्यमी डैनी गायकवाड़ के उस आवेदन को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (आरईएल) के लिए प्रतिस्पर्धी खुली पेशकश की मंजूरी नियामक से मांगी थी।
सेबी ने कहा कि छूट प्रदान करना शेयरधारकों के हित में नहीं होगा क्योंकि इसे पर्याप्त वित्तीय सामर्थ्य का समर्थन नहीं है। इससे बाजार की गतिशीलता बाधित हो सकती है और निवेशकों का विश्वास कम हो सकता है।

शुक्रवार को जारी आदेश में नियामक ने कहा कि गायकवाड़ प्रतिस्पर्धी प्रस्ताव के वित्तीय दायित्वों को पूरा करने की अपनी क्षमता प्रदर्शित करने में विफल रहे। उनकी पेशकश का मूल्य 275 रुपये प्रति शेयर था। नियामक ने प्रमुखता से बताया कि गायकवाड़ ने वित्तीय संसाधनों का पर्याप्त प्रमाण नहीं दिया, जिससे उनका आवेदन अगंभीर हो जाता है और ऐसा लगता है कि इसका उद्देश्य खुली पेशकश की प्रक्रिया में बाधा डालना था।

सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अश्वनी भाटिया ने 10 पृष्ठ के आदेश में कहा, ‘प्रतिस्पर्धी ओपन ऑफर के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधनों के पर्याप्त सबूत के अभाव में आवेदक द्वारा किया गया आवेदन ठोस नहीं लगता है। यह अगंभीर लगता है और यह केवल ओपन ऑफर प्रक्रिया में बाधा डालने के मकसद से लाया गया है।’

गायकवाड़ सर्वोच्च न्यायालय की ओर से 600 करोड़ रुपये जमा करने के लिए दी गई विस्तारित समय-सीमा से चूक गए। इसके अलावा, उन्होंने अन्य वित्तीय नियामकों की मंजूरी के लिए भी आवेदन नहीं किया। सेबी ने निवेश बैंक पीएल कैपिटल की विवेकशील जांच पर भी सवाल उठाया और कहा कि लगता है कि बैंकर गायकवाड़ की साख के बारे में “अनभिज्ञ” है और वह ओपन ऑफर स्वीकार करने से पहले उचित जांच और केवाईसी करने में विफल रहा।

बर्मन परिवार का ओपन ऑफर गुरुवार को समाप्त हो गया। इसमें कुल ऑफर की मात्र 0.26 प्रतिशत ही बोलियां ही मिल सकीं। सेबी ने पहले भी गायकवाड़ का अनुरोध वापस कर दिया था, जिसमें उन्होंने वित्तीय फर्म में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए काउंटर ऑफर के लिए आवेदन किया था। अपने आवेदन पर निर्णय से पहले गायकवाड़ सेबी के साथ ऑनलाइन सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हुए।

सेबी ने यह भी कहा कि गायकवाड़ को प्रतिस्पर्धी ओपन ऑफर की अनुमति देने पर बर्मन समूह की ओपन ऑफर प्रक्रिया को अनिश्चित काल के लिए रोकना होगा। यह बर्मन और उन शेयरधारकों के हितों के लिए नुकसानदेह होगा जिन्होंने पहले ही अपने शेयर सौंप दिए हैं।

आदेश में कहा गया है, ‘यह महत्त्वपूर्ण है कि बर्मन समूह इस प्रक्रिया में एक हितधारक है और संबद्ध कंपनी के शेयरधारक के रूप में अन्य शेयरधारकों की तरह ही उसे अपने अधिकारों की सुरक्षा का हकदार है।’

Advertisement
First Published - February 14, 2025 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement