facebookmetapixel
Advertisement
व्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार का कड़ा रुख, आज देना होगा जवाबबाल शोषण कंटेट मामले में मेटा के जवाब के बाद सरकार लेगी एक्शन: आईटी सचिवमहाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, विंटर सेशन में आ सकता है बिलITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्टTCS Q1FY27 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹13,349 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलानचॉइस इंटरनेशनल को NHIS से ₹900 करोड़ का निवेश, ब्रोकिंग कारोबार को मिलेगी नई रफ्तारQ1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेकLife Insurance Outlook: जून में मजबूत ग्रोथ के बाद किन इंश्योरेंस शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज? जानिए टॉप पिकQ1 Preview: कच्चे माल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, फिर भी इन 4 FMCG शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज

कर्मचारियों के वेतन पर चली कैंची

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:46 AM IST

वैश्विक आर्थिक नरमी और बढ़ते घाटे के बीच नरेश गोयल की निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने 75,000 रुपये प्रतिमाह से अधिक वेतन पाने वाले अपने सभी कर्मचारियों के वेतनों में 25 फीसदी तक की कटौती करने की घोषणा की है।
कंपनी के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। जेट एयरवेज के एक प्रवक्ता ने वेतन में कटौती की पुष्टि की, लेकिन कहा कि यह पहल अस्थाई है और यदि स्थिति बेहतर होती है, तो इसमें सुधार किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि वेतन में 5 से 25 फीसदी की कटौती की गई है। इसके साथ ही वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारियों की भी वेतन कटौती की गई है।
साथ ही वाहन सुविधा और वाहन की देख-रेख से जुड़े भत्ते भी मई से वापस ले लिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ प्रबंधकों के वेतन में 25 फीसदी की कटौती की गई है और जिन्हें 5 लाख रुपये या इससे अधिक तनख्वाह मिल रही है, उनके वेतन में 20 फीसदी की कटौती की गई है।
जिन कर्मचारियों का वेतन 2.5 लाख रुपये तक है, उनके वेतन में 10 फीसदी की कटौती की गई, जबकि 75,000 से 2 लाख रुपये का वेतन पाने वाले कर्मचारियों के वेतन में 5 फीसदी की कटौती होगी।

Advertisement
First Published - April 25, 2009 | 3:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement