facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Upcoming NFO: पैसा रखें तैयार! दो नई स्कीमें लॉन्च को तैयार, ₹100 से निवेश शुरू

Upcoming NFO: निवेशक 10 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक इन न्यू फंड ऑफर में निवेश कर सकते हैं।

Last Updated- September 07, 2025 | 4:25 PM IST
NFO Alert

Upcoming NFO: म्युचुअल फंड निवेशकों के लिए अगले सप्ताह में निवेश के दो बेहतरीन अवसर हैं। 8 सितंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में दो न्यू फंड ऑफर (NFO) बाजार में लॉन्च होने जा रहे हैं। इनमें से एक फ्लेक्सी कैप और एक हाइब्रिड फंड है। पहले NFO का नाम एचडीएफसी डायवर्सिफाइड इक्विटी ऑल कैप एक्टिव फंड ऑफ फंड (HDFC Diversified Equity All Cap Active FoF) है। दूसरा न्यू फंड ऑफर ग्रो लेकर आ रहा है जिसका नाम ग्रो मल्टी एसेट एलोकेशन फंड (Groww Multi Asset Allocation Fund) है। निवेशक 10 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक इन न्यू फंड ऑफर में निवेश कर सकते हैं। आइए, इन NFOs पर एक नजर डालते हैं।

HDFC Diversified Equity All Cap Active FoF

एचडीएफसी डायवर्सिफाइड इक्विटी ऑल कैप एक्टिव फंड ऑफ फंड एक ओपन एंडेड इक्विटी फ्लेक्सी कैप फंड है। यह न्यू फंड ऑफर 10 सितंबर 2025 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 24 सितंबर 2025 को बंद होगा। NFO पीरियड के दौरान इस फंड में निवेशक मिनिमम ₹100 से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में कोई लॉक इन पीरियड नहीं है। हालांकि एक साल के भीतर पैसा निकालने पर 1% का एग्जिट लोड देना होगा।

ध्रुव मुच्छल और श्रीनिवासन राममूर्ति इस स्कीम के फंड मैनेजर्स हैं। इस फंड का बेंचमार्क NIFTY 500 TRI है। रिस्कोमीटर पर इस स्कीम को बहुत ज्यादा जोखिम (very high risk) की कैटेगरी में रखा गया है।

इस स्कीम का मकसद लॉन्ग टर्म में पूंजी (Capital) को बढ़ाना है। इसके लिए यह मुख्य रूप से इक्विटी फंड्स में निवेश करती है। ये फंड्स अलग-अलग मार्केट कैप पर आधारित होते हैं।

Also Read: Jio BlackRock Flexi Cap Fund: आ गई लॉन्च डेट, इस दिन से शुरू होगा सब्सक्रिप्शन

Groww Multi Asset Allocation Fund

ग्रो मल्टी एसेट एलोकेशन फंड एक ओपन एंडेड इक्विटी हाइब्रिड फंड है। यह न्यू फंड ऑफर 10 सितंबर 2025 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। निवेशक 24 सितंबर 2025 तक इस न्यू फंड ऑफर में पैसा लगा सकते हैं। इस फंड में निवेशक मिनिमम ₹500 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस स्कीम में कोई लॉक इन पीरियड नहीं है। हालांकि 30 दिन के भीतर पैसा निकालने पर 1% का एग्जिट लोड देना होगा।

कौस्तुभ सुले और पारस मटालिया इस स्कीम के फंड मैनेजर्स हैं। इस फंड का बेंचमार्क निफ्टी 500 टीआरआई (60), क्रिसिल कम्पोजिट बॉन्ड इंडेक्स (30), सोने की घरेलू कीमत (5), चांदी की घरेलू कीमत (5)है। रिस्कोमीटर पर इस स्कीम को बहुत अधिक जोखिम (very high risk) की कैटेगरी में रखा गया है।

यह योजना लंबी अवधि में निवेशकों की पूंजी बढ़ाने के लिए बनाई गई है। इसके तहत मुख्य रूप से शेयर, बॉन्ड, मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स, कमोडिटी और REITs & InvITs की यूनिट्स में निवेश किया जाएगा।


(डिस्क्लेमर: यहां न्यू फंड ऑफर की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published - September 7, 2025 | 4:16 PM IST

संबंधित पोस्ट