facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

Upcoming IPOs: यह हफ्ता होगा एक्शन-पैक्ड, 3 मेनबोर्ड के साथ कई SME कंपनियां निवेशकों को देंगी मौके

Advertisement

आने वाले हफ्ते में अर्बन कंपनी, देव एक्सेलेरेटर और श्रींगार मंगलसूत्र जैसे बड़े IPO के साथ कई SME इश्यू भी खुलेंगे, जिससे निवेशकों को नए मौके मिलेंगे

Last Updated- September 07, 2025 | 3:55 PM IST
Amir Chand IPO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Upcoming IPOs This Week: शेयर बाजार का यह नया हफ्ता एक्शन से भरपूर रहने वाला है। निवेशकों के लिए कई मौके सामने आने वाले हैं। 8 सितंबर से ही दलाल स्ट्रीट पर हलचल बढ़ जाएगी। इस बार लाइनअप में बड़े नामों से लेकर SME कंपनियां भी शामिल हैं। अर्बन कंपनी, देव एक्सेलेरेटर और श्रींगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र जैसे बड़े IPO खुलने जा रहे हैं। वहीं, कृपालु मेटल्स, कार्बनस्टील इंजीनियरिंग और एयरफ्लो रेल टेक्नोलॉजी जैसे छोटे लेकिन अहम इश्यू भी निवेशकों का ध्यान खींचेंगे।

इस हफ्ते निवेशकों को अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों में पैसे लगाने का मौका मिलेगा। टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, ज्वेलरी से लेकर रिटेल और स्टील सेक्टर तक की कंपनियां अपनी पूंजी जुटाने मैदान में उतर रही हैं। खास बात यह है कि कई इश्यू पूरी तरह नए इक्विटी शेयरों से जुड़े हैं, यानी पैसा सीधे कंपनियों के विकास में लगेगा। साथ ही, SME प्लेटफॉर्म पर भी लगातार लिस्टिंग्स होने वाली हैं, जिससे बाजार और ज्यादा चहल-पहल वाला नजर आएगा।

अर्बन कंपनी का 1,900 करोड़ का IPO

गुरुग्राम की मशहूर अर्बन कंपनी अपना IPO 10 से 12 सितंबर के बीच लाएगी। कंपनी ने प्राइस बैंड 98 से 103 रुपये प्रति शेयर तय किया है। निवेशकों को कम से कम 145 शेयरों के लॉट में अप्लाई करना होगा।

इस इश्यू में 472 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी होंगे। वहीं, करीब 1,428 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) हिस्सा होगा। इसमें शुरुआती निवेशक जैसे Accel India, Elevation Capital, Bessemer India और Internet Fund V अपनी हिस्सेदारी कम करेंगे। कंपनी जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी और क्लाउड डेवलपमेंट, दफ्तर किराये, मार्केटिंग और अन्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

IPO Alert: PhysicsWallah जल्द लाएगा ₹3,820 करोड़ का आईपीओ, SEBI के पास दाखिल हुआ DRHP

देव एक्सेलेरेटर (DevX) का इश्यू

देव एक्सेलेरेटर 143.35 करोड़ रुपये का IPO लाने जा रही है। यह इश्यू भी 10 से 12 सितंबर तक खुला रहेगा। शेयर का दाम 56 से 61 रुपये प्रति शेयर तय हुआ है। लॉट साइज 235 शेयरों का होगा।

इस IPO में पूरा हिस्सा नए इक्विटी शेयरों का होगा। इसमें किसी भी पुराने निवेशक की हिस्सेदारी बिकने वाली नहीं है। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल नए सेंटर्स के लिए फिट-आउट्स, सिक्योरिटी डिपॉजिट, कर्ज चुकाने और अन्य खर्चों में करेगी।

श्रींगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र का 400 करोड़ का IPO

मुंबई की ज्वेलरी कंपनी श्रींगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र भी 10 से 12 सितंबर के बीच अपना IPO लाएगी। कंपनी 400.95 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। शेयर का दाम 155 से 165 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। एक लॉट में 90 शेयर होंगे।

यह इश्यू पूरी तरह नए शेयरों का है। कंपनी किसी भी निवेशक को बाहर नहीं कर रही। 2009 में स्थापित यह कंपनी खासतौर पर मंगलसूत्र बनाने के लिए जानी जाती है। इन मंगलसूत्रों में अमेरिकन डायमंड, मोती, क्यूबिक ज़िरकोनिया और अन्य सेमी-प्रेशियस स्टोन्स का इस्तेमाल किया जाता है।

Also Read: IPO Alert: PhysicsWallah जल्द लाएगा ₹3,820 करोड़ का आईपीओ, SEBI के पास दाखिल हुआ DRHP

SME सेगमेंट में भी रौनक

मुख्य बोर्ड के साथ-साथ SME प्लेटफॉर्म पर भी कई कंपनियां अपना IPO लाने जा रही हैं।

कृपालु मेटल्स IPO

यह इश्यू 8 से 10 सितंबर के बीच खुलेगा। कंपनी 13.48 करोड़ रुपये जुटाएगी। शेयर का दाम 72 रुपये रखा गया है।

कार्बनस्टील इंजीनियरिंग IPO

8 से 10 सितंबर तक खुलने वाले इस इश्यू से कंपनी 59.30 करोड़ रुपये जुटाएगी। प्राइस बैंड 151 से 159 रुपये प्रति शेयर है।

नीलाचल कार्बो मेटलिक्स IPO

कंपनी 56.10 करोड़ रुपये का IPO लाएगी। यह इश्यू 8 से 10 सितंबर तक खुलेगा। एक शेयर का दाम 85 रुपये रखा गया है। कंपनी स्टील और अलॉय बिजनेस को बढ़ाने पर फोकस कर रही है।

जय अंबे सुपरमार्केट्स IPO

यह रिटेल चेन 9 से 11 सितंबर के बीच 18.45 करोड़ रुपये का IPO लाएगी। शेयर का दाम 74 से 78 रुपये प्रति शेयर तय हुआ है।

टोरियन MPS IPO

इंजीनियरिंग कंपनी टोरियन MPS 9 से 11 सितंबर तक अपना IPO खोलेगी। इस इश्यू से कंपनी 42.53 करोड़ रुपये जुटाएगी। शेयर की कीमत 162 से 171 रुपये प्रति शेयर होगी।

एयरफ्लो रेल टेक्नोलॉजी IPO

SME कंपनियों में सबसे बड़ा यह इश्यू होगा। कंपनी 91.10 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इश्यू 11 सितंबर से खुलेगा और 15 सितंबर तक चलेगा। शेयर का दाम 133 से 140 रुपये प्रति शेयर तय हुआ है।

लिस्टिंग का भी रहेगा जोर

  • IPO के अलावा इस हफ्ते कई कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी।
  • 8 सितंबर को रचित प्रिंट्स BSE SME पर लिस्ट होगी।
  • 9 सितंबर को अमंता हेल्थकेयर की लिस्टिंग होगी।
  • 10 सितंबर को ऑप्टिवैल्यू टेक कंसल्टिंग NSE SME और गोयल कंस्ट्रक्शन BSE SME पर लिस्ट होंगे।
  • 11 सितंबर को ऑस्टियर सिस्टम्स BSE SME पर कदम रखेगी।
  • 12 सितंबर को शारवया मेटल्स BSE SME और विगर प्लास्ट NSE SME पर डेब्यू करेंगे।

Advertisement
First Published - September 7, 2025 | 3:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement