facebookmetapixel
Advertisement
देशभर में तय होगी न्यूनतम सैलरी की नई सीमा! अब राज्य नहीं दे पाएंगे इससे कम वेतनExplainer: लाइफ इंश्योरेंस लिया और हो गए निश्चिंत? समझें क्यों जरूरी है ‘एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट राइडर’बेंगलुरु के परिवारों की कमाई सबसे ज्यादा, चंडीगढ़ भी निकला मुंबई-दिल्ली से आगे: रिपोर्टICICI Prudential Q1 Results: मुनाफा 23% बढ़कर हुआ ₹964 करोड़ के पार, ₹12.40 डिविडेंड का भी ऐलानLarge & Mid Cap Funds: 59% शेयर ऑल-टाइम हाई से नीचे, क्या निवेश का सही समय है?Gold ETF: एक महीने में 5% तक टूटे; एक्सपर्ट ने कहा- निवेश का मौका, मिल सकता है 20% तक रिटर्न₹19.4 लाख करोड़ के गोल्ड लोन मार्केट में टाटा ग्रुप की एंट्री, क्या बदल जाएगा पूरा बाजार?Retail Inflation: जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर; खाने-पीने की कीमतों में तेजी से बढ़ा दबावजून में भारत का निर्यात 15.5% बढ़ा; व्यापार घाटा बढ़कर हुआ 30.43 अरब डॉलरमध्य पूर्व संघर्ष का दुबई के रियल्टी पर खास असर नहीं, भारतीय प्रॉपर्टी खरीदने में सबसे आगे

IPO Alert: PhysicsWallah जल्द लाएगा ₹3,820 करोड़ का आईपीओ, SEBI के पास दाखिल हुआ DRHP

Advertisement

PhysicsWallah IPO: यह फाइलिंग कंपनी ने 6 सितंबर को की। इस आईपीओ में नए शेयर जारी होंगे और साथ ही ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए प्रमोटर भी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

Last Updated- September 07, 2025 | 12:28 PM IST
Aye Finance IPO
Representative Image

PhysicsWallah IPO: फिजिक्स वाला (PhysicsWallah) जल्द ही शेयर बाजार में कदम रखने जा रहा है। कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपने ₹3,820 करोड़ के आईपीओ (IPO) के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। यह फाइलिंग कंपनी ने 6 सितंबर को की। इस आईपीओ में नए शेयर जारी होंगे और साथ ही ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए प्रमोटर भी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

PhysicsWallah IPO: कितनी राशि जुटाएगी कंपनी?

इस आईपीओ से कंपनी कुल ₹3,820 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इसमें से ₹3,100 करोड़ नए शेयरों की बिक्री से आएंगे, जबकि प्रमोटर अलख पांडे और प्रतीक बूब मिलकर ₹720 करोड़ के शेयर बेचेंगे।

PhysicsWallah IPO: पैसों का कहां होगा इस्तेमाल?

आईपीओ से जुटाई गई राशि को कंपनी कई कामों में लगाएगी:

  • नए ऑफलाइन और हाइब्रिड सेंटर खोलने पर लगभग ₹460 करोड़ खर्च होंगे।
  • मौजूदा ऑफलाइन और हाइब्रिड सेंटरों के किराए के लिए करीब ₹548 करोड़ का उपयोग होगा।
  • सहायक कंपनी Xylem Learning के लिए ₹47 करोड़ लगाए जाएंगे।
  • Utkarsh Classes के ऑफलाइन सेंटरों के लिए किराए और शेयर खरीदने में करीब ₹60 करोड़ का इस्तेमाल होगा।
  • सर्वर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगभग ₹200 करोड़ खर्च होंगे।
  • मार्केटिंग के लिए करीब ₹710 करोड़ रखे गए हैं।
  • बची हुई राशि सामान्य कॉर्पोरेट कामों में जाएगी।

PhysicsWallah IPO: कंपनी का प्रदर्शन कैसा है?

फिजिक्स वाला जेईई, नीट, गेट और यूपीएससी जैसे एग्जाम की तैयारी कराता है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का घाटा घटकर ₹243 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल यह ₹1,131 करोड़ था। इस दौरान कंपनी की आय 49% बढ़कर ₹2,887 करोड़ हो गई।

PhysicsWallah IPO: प्रमोटरों और निवेशकों की हिस्सेदारी

फिलहाल कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 82.3% है। अलख पांडे और प्रतीक बूब के पास 40.35-40.35% हिस्सेदारी है। वेस्टब्रिज कैपिटल, हॉर्नबिल और जीएसवी वेंचर्स जैसे बड़े निवेशक भी कंपनी में हिस्सेदार हैं।

PhysicsWallah IPO: कौन संभाल रहा है आईपीओ?

इस आईपीओ को कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेपी मॉर्गन इंडिया, गोल्डमैन सैक्स इंडिया सिक्योरिटीज और एक्सिस कैपिटल मैनेज कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - September 7, 2025 | 10:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement