facebookmetapixel
Advertisement
₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडलक्रेडिट कार्ड ग्राहक अब कर्ज लेने के बजाय पूरा बिल चुका रहे हैं? SBI Cards के नतीजों से मिला बड़ा संकेतStock Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त चाल, केमिकल इंडेक्स 1% लुढ़का

Gold Outlook: हो जाए तैयार, सस्ता हो सकता है सोना! एक्सपर्ट्स ने दिए संकेत

Advertisement

Gold Outlook: पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में लगभग 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम या 3.81% की वृद्धि हुई।

Last Updated- September 07, 2025 | 6:30 PM IST
Gold Rate

Gold Outlook: पिछले सप्ताह रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोने की कीमतों में कुछ समय के लिए मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। विश्लेषकों ने यह अनुमान जताते हुए कहा है कि इस कीमती धातु की चाल आगामी वैश्विक आर्थिक संकेतकों पर निर्भर करेगी, जिनमें अमेरिका और घरेलू महंगाई के आंकड़े और यूरोपीय केंद्रीय बैंक की नीतिगत बैठक शामिल हैं।

निवेशकों की नजर महंगाई के आंकड़ों पर

उन्होंने आगे कहा कि सर्राफा कारोबारी अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड के भाषण सहित व्यापक आर्थिक आंकड़ों पर भी कड़ी नजर रखेंगे।

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा शोध) प्रणव मेर ने कहा कि इस सप्ताह चीन, अमेरिका, जर्मनी और भारत के महंगाई के आंकड़ों के साथ ही अमेरिकी उपभोक्ता भावना पर भी नजर रहेगी।

Also Read: Upcoming NFO: पैसा रखें तैयार! दो नई स्कीमें लॉन्च को तैयार, ₹100 से निवेश शुरू

एक सप्ताह में सोने का भाव ₹4,000 चढ़ा

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 1,131 रुपये या 1.06% बढ़कर 1,07,807 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में यह 1,07,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में लगभग 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम या 3.81% की वृद्धि हुई।

गोल्ड का आउटलुक पॉजिटव

उन्होंने कहा, ‘‘तकनीकी चार्ट अत्यधिक खरीदारी का संकेत दे रहे हैं और कुछ मुनाफावसूली हो सकती है। फिर भी रुझान पॉजिटिव बना हुआ है और MCX पर इसके 1,10,000-1,12,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक बढ़ने की संभावना है।’’

Advertisement
First Published - September 7, 2025 | 6:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement