facebookmetapixel
शेयर बाजार में बड़े सुधार! SEBI बोर्ड ने IPO नियमों में दी ढील, विदेशी निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरूभारत-चीन सीमा पर रेलवे नेटवर्क होगा मजबूत, 500 किमी नई रेल लाइन प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 300 अरब रुपयेनिवेशकों को मिलेगा 156% रिटर्न! सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2019-20 सीरीज-X पर RBI ने तय की नई रिडेम्पशन कीमतSBI ने ऑटो स्वीप की सीमा बढ़ाकर ₹50,000 कर दी है: ग्राहकों के लिए इसका क्या मतलब है?India’s Retail Inflation: अगस्त में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 2.07% पर, खाने-पीने की कीमतों में तेजी से बढ़ा दबावBank vs Fintech: कहां मिलेगा सस्ता और आसान क्विक लोन? समझें पूरा नफा-नुकसानचीनी कर्मचारियों की वापसी के बावजूद भारत में Foxconn के कामकाज पर नहीं होगा बड़ा असरGST कट के बाद दौड़ेगा ये लॉजि​स्टिक स्टॉक! मोतीलाल ओसवाल ने 29% अपसाइड के लिए दी BUY की सलाह₹30,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर! Realty Stock पर निवेशक टूट पड़े, 4.5% उछला शेयरG-7 पर ट्रंप बना रहे दबाव, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत-चीन पर लगाए ज्यादा टैरिफ

Reliance-Star India merger: Disney-Reliance विलय हुआ तो प्रतिस्पर्धी कंपनियों को होगा नुकसान, CCI ने किया अलर्ट

डिज़्नी-रिलायंस विलय के बाद की कंपनी एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस के स्वामित्व वाली कंपनी होगी। इसके पास क्रिकेट प्रसारण के अरबों डॉलर के अधिकार होंगे।

Last Updated- August 20, 2024 | 9:16 PM IST
Viacom18-Disney

Disney-Reliance Merger Deal: भारत की एंटीट्रस्ट संस्था ने अपनी शुरुआती जांच में पाया है कि रिलायंस और वॉल्ट डिज़्नी के 8.5 बिलियन डॉलर के मीडिया विलय (Reliance and Walt Disney media merger) से प्रतिस्पर्धा को नुकसान पहुंच सकता है। यह नुकसान विशेष रूप से क्रिकेट प्रसारण अधिकारों पर उनके प्रभाव के कारण देखने को मिलेगा। यह जानकारी रॉयटर्स ने चार सूत्रों के हवाले से दी।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने निजी तौर पर डिज़्नी और रिलायंस से पूछा है कि जांच का आदेश क्यों नहीं दिया जाना चाहिए। CCI की यह जांच इस विलय के लिए सबसे बड़ी बाधा बन सकती है। CCI के लिए क्रिकेट सबसे बड़ा पॉइंट है, जो विलय के बाद समस्या खड़ी कर सकता है।

अरबों डॉलर के अधिकार होंगे रिलायंस के पास

डिज़्नी-रिलायंस विलय के बाद बनने वाली कंपनी एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस के स्वामित्व वाली कंपनी होगी। इसके पास क्रिकेट प्रसारण के अरबों डॉलर के अधिकार होंगे, जिससे कीमतों पर नियंत्रण और विज्ञापनदाताओं पर उसकी पकड़ को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

विलय की घोषणा फरवरी में की गई थी, और इस पर पहले से ही कड़ी नजर रखी जा रही थी क्योंकि यह भारत की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी बनने जा रही थी। यह सोनी और ज़ी एंटरटेनमेंट (Sony-Zee Merger), नेटफ्लिक्स और एमेजॉन जैसी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। विलय के बाद इस कंपनी के पास 120 टीवी चैनल और दो स्ट्रीमिंग सेवाएं होंगी।

रिलायंस और डिज़्नी की एसेट्स, जिनका मीडिया विलय CCI के जांच के दायरे में है: इनमें क्रिकेट अधिकारों सहित उनकी संपत्ति की भी डिटेल दी गई है…

Viacom18 (रिलायंस की बहुलांश स्वामित्व वाली कंपनी): 40 टीवी चैनल्स, जिनमें कॉमेडी सेंट्रल, निकेलोडियन और MTV शामिल हैं।

Disney Star: भारत में 80 चैनलों के साथ एक पॉपुलर ब्रांड, जो हिंदी फैमिली ड्रामा और हॉलीवुड फिल्मों के लिए जाना जाता है।

क्रिकेट प्रसारण अधिकार: Viacom18 के पास BCCI द्वारा आयोजित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के टीवी अधिकार हैं, जबकि डिज़्नी के पास 2027 तक IPL के टीवी अधिकार हैं।

दोनों कंपनियों के चैनल्स सामान्य मनोरंजन, खेल, बच्चों का टीवी, डॉक्यूमेंट्री और लाइफस्टाइल प्रोग्राम्स के साथ कई क्षेत्रीय भाषाओं के प्रोग्रामिंग को कवर करते हैं।

स्ट्रीमिंग:

Disney के पास 2027 तक के लिए ICC मैचों के डिजिटल अधिकार हैं, जबकि अंबानी की जियोसिनेमा के पास IPL के स्ट्रीमिंग अधिकार हैं। जियोसिनेमा और डिज़्नी हॉटस्टार की कंबाइंड लाइब्रेरी में 200,000 घंटे से अधिक के कंटेंट शामिल हैं। इसमें टीवी ड्रामा, मूवीज और स्पोर्ट्स इवेंट्स हैं।

डिज़्नी हॉटस्टार 2022 में भारत में दूसरा सबसे अधिक डाउनलोड किया गया वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप था। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और EY के मुताबिक, पहले नंबर पर MX Player रहा था।

डिज़्नी की स्ट्रीमिंग कंटेंट में ग्सोबल ब्लॉकबस्टर, मार्वेल यूनिवर्स की फिल्में और साथ ही नेशनल ज्योग्राफिक डॉक्यूमेंट्री शामिल हैं। मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स (Ormax) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसने 2022 में भारत में टॉप 15 सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ओरिजिनल शो में से सात को स्ट्रीम किया।

JioCinema ने पिछले साल कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए द पोकेमॉन कंपनी (The Pokemon Company) के साथ डील की थी और अपने प्लेटफॉर्म पर अधिक हॉलीवुड और अंतर्राष्ट्रीय कंटेंट लाने के लिए वार्नर ब्रदर्स के साथ डील साइन की थी।

टॉप प्रतिस्पर्धी कंपनियां

Zee Entertainment: भारत की सबसे पुरानी मीडिया कंपनियों में से एक, ज़ी के बिजनेस में टेलीविजन प्रसारण, वीडियो स्ट्रीमिंग और फिल्म निर्माण शामिल हैं। इसके घरेलू प्रसारण पोर्टफोलियो में लगभग 48 टीवी चैनलों के साथ-साथ एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी शामिल है। जनवरी में जापान के सोनी ग्रुप ने अनसुलझे ‘समापन शर्तों’ और नेतृत्व विवादों का हवाला देते हुए ज़ी के साथ 10 बिलियन डॉलर के विलय सौदे पर रोक लगा दी, जिस पर दो साल से काम चल रहा था।

सोनी इंडिया: 29 वर्षों से संचालन में, 26 चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म Sony LIV के साथ, इसका कंटेंट 700 मिलियन दर्शकों तक पहुंचता है।
नेटफ्लिक्स: भारत को प्रमुख बाजार मानता है, और इसकी सदस्यता 10 मिलियन से 100 मिलियन तक पहुंचने की संभावना है।
अमेज़न प्राइम वीडियो: भारत में लगभग 20 मिलियन उपयोगकर्ता हैं।
बेननेट कोलमैन एंड कंपनी: मुंबई स्थित, 1913 में स्थापित, प्रमुख टाइम्स ऑफ इंडिया समाचार पत्र का उत्पादन करती है।
सन टीवी नेटवर्क: दक्षिण भारत में प्रमुख, 35 टीवी चैनलों और 69 एफएम रेडियो स्टेशनों के साथ।

Sony India

अपने संचालन के 29वें वर्ष में, सोनी ग्रुप की सहायक कंपनी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया सामान्य मनोरंजन से लेकर स्पोर्ट्स और फिल्मों तक 26 चैनल संचालित करती है। उसका कहना है कि उसका कंटेंट भारत में 70 करोड़ दर्शकों तक पहुंचता है और 167 देशों में उपलब्ध है। सोनी भारत में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Sony LIV भी संचालित करती है।

NetFlix

स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स भारत को एक प्रमुख बाजार के रूप में देखता है। हाल ही में भारत की यात्रा में, नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस ने कहा था कि उन्हें लगता है कि समय के साथ इसका भारतीय ग्राहक आधार बढ़कर 10 करोड़ हो जाएगा, जो अब लगभग 1 करोड़ है।

Amazon Prime

अनुमान है कि एमेज़न प्राइम वीडियो के भारत में लगभग 2 करोड़ यूजर्स हैं। इसकी भारतीय एग्रीगेशन सर्विस, चैनल, अन्य ग्लोबल और लोकल वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं का सब्सक्रिप्शन प्रदान करती है।

Bennett Coleman And Company

मुंबई में स्थित और 1913 में स्थापित बेनेट कोलमैन एंड कंपनी का प्रमुख रूप से टाइम्स ऑफ इंडिया न्यूजपेपर आता है और यह प्रसारण, प्रकाशन, रेडियो, फिल्म और मनोरंजन में कई संपत्तियों की मालिक है।

Sun TV Network

दक्षिण भारत में प्रमुख, सन टीवी 69 FM रेडियो स्टेशनों और तीन डेली न्यूजपेपर्स के साथ छह भाषाओं में 35 टीवी चैनल संचालित करता है।

First Published - August 20, 2024 | 6:13 PM IST

संबंधित पोस्ट