facebookmetapixel
Q2 Results: VI, Hudco, KPIT से लेकर SJVN तक; Q2 में किसका क्या रहा हाल?गोल्डमैन सैक्स ने भारत की रेटिंग बढ़ाई, ‘न्यूट्रल’ से बदलकर ‘ओवरवेट’ कियाGST छूट और बढ़ती मांग से जीवन बीमा कंपनियों का न्यू बिजनेस प्रीमियम अक्टूबर में 12% बढ़ालेंसकार्ट का IPO उतार-चढ़ाव भरा, शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ बंदअक्टूबर में स्वास्थ्य बीमा में रिकॉर्ड 38% उछाल, खुदरा योजनाओं और GST कटौती से प्रीमियम में आई तेजीत्योहारी सीजन में क्रेडिट कार्ड से खर्च में आई 15% की तेजी, HDFC और ICICI Bank रहे शीर्ष परHNI को अच्छे लाभ की चाहत, पोर्टफोलियो मैनेजरों की तलाश में अमीरदेश में घटी बेरोजगारी दर, श्रम बाजार में आई तेजी से रोजगार के नए अवसरों में हुआ इजाफाकेंद्रीय बजट 2026-27 पर निर्मला सीतारमण ने अर्थशास्त्रियों से की अहम बैठकEditorial: न्यायालय के भरोसे न रहें, भारत समेत कई देशों में हलचल

House rent: किरायेदारों के लिए राहत! दूसरी तिमाही में कम बढ़ा मकान का किराया

एनारॉक के मुताबिक देश के 7 प्रमुख शहरों में इस साल की दूसरी तिमाही में मकानों का किराया पहली तिमाही की तुलना में 50 फीसदी कम बढ़ा है।

Last Updated- June 18, 2024 | 3:48 PM IST
In five years, the number of vacant houses came down by 12 percent to 6.27 lakh units.

किराये के मकान रहने वालों के लिए खुशखबरी है। अब उनको किराये में भारी बढ़ोतरी की मार नहीं झेलनी पड़ेगी। इस साल की दूसरी तिमाही में पहली तिमाही की तुलना में मकान के किराये में कम वृद्धि हुई है, जबकि बीते सालों में दूसरी तिमाही में सबसे अधिक किराया बढ़ता रहा है। इस साल किराये में कम बढ़ोतरी की वजह मकानों की आपूर्ति अधिक होने की संभावना को माना जा रहा है।

कितना कम हुआ किराया?

2024 की दूसरी तिमाही में मकान के किराये में वृद्धि दर पहले से सुस्त पड़ गई है। संपत्ति सलाहकार फर्म एनारॉक समूह के अनुसार 2024 की दूसरी तिमाही में देश के 7 प्रमुख शहरों में मकानों के किराये में अब तक 2 से 4 फीसदी ही वृद्धि हुई है, जबकि पहली तिमाही में 2023 की चौथी तिमाही की तुलना में मकान के किराये में 4 से 9 फीसदी इजाफा हुआ था।

दूसरी तिमाही में अब तक सबसे कम किराया दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के द्वारका और सोहना में क्रमश: 2 व 3 फीसदी बढ़ा है। पहली तिमाही में इन दोनों जगह क्रमश: 4 व 6 फीसदी किराया बढ़ा था। नोएडा के सेक्टर 150 में किराया 4 फीसदी बढ़ा। 2024 की पहली तिमाही में इससे पहले वाली तिमाही की तुलना में किराया 9 फीसदी बढ़ा था।

बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में 1,000 वर्ग फीट के मानक 2 BHK के औसत किराए में 4 फीसदी वृद्धि हुई है, जबकि 2024 की पहली तिमाही में 2023 की चौथी तिमाही के मुकाबले किराया 8 फीसदी बढ़ा था।

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के प्रमुख बाजारों चेंबूर और मुलुंड में इस साल की दूसरी तिमाही में पहली तिमाही के मुकाबले किराये में 2 फीसदी बढ़ोतरी हुई। पहली तिमाही में किराये में 4 फीसदी इजाफा हुआ था। हैदराबाद हाईटेक सिटी और गाचीबोवली में दूसरी तिमाही में किराए में औसत वृद्धि 3 फीसदी रही, जबकि पहली तिमाही में किराया 5 फीसदी बढ़ा था।

प्रमुख शहरों में मकान का औसत किराया रुपये प्रति महीना में

शहर
माइक्रो मार्केट

2023-end

Q1 2024

Q2 2024

बेंगलुरु

Sarjapur Rd

31,600

34,000

35,000

Whitefield

30,200

32,500

33,700

हैदराबाद

HITECH City

31,000

32,500

33,500

Gachibowli

30,500

32,000

33,000

पुणे

Hinjewadi

25,600

26,500

27,000

Wagholi

20,600

22,000

22,700

दिल्ली-एनसीआर

Sohna Road

32,700

34,000

35,000

Sector-150 (Noida)

22,000

24,000

25,000

Dwarka

25,800

27,400

28,000

एमएमआर

Chembur

60,000

62,500

63,500

Mulund

46,500

48,500

49,700

कोलकाता

EM Bypass

25,600

27,000

27,800

Rajarhat

18,500

19,000

19,500

चेन्नई

Perambur

20,200

21,000

21,600

Pallavaram

19,500

20,300

20,800

किराये में कम बढ़ोतरी की क्या रही वजह?

एनारॉक समूह के वाइस चेयरमैन संतोष कुमार कहते हैं कि भारत में दूसरी तिमाही में किराया अन्य तिमाहियों की तुलना में ज्यादा बढ़ता है। क्योंकि इस समय नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत होती है और नए कर्मचारियों को काम पर रखा जाता है। लेकिन इस साल किराये में गिरावट दर्ज की गई है। इसकी वजह इस साल नये मकानों की आपूर्ति ज्यादा होना है।

एनारॉक के मुताबिक देश के 7 प्रमुख शहरों में इस साल 5.31 नये मकानों की आपूर्ति होने की संभावना है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 4.35 लाख था। इन प्रमुख शहरों में एमएमआर में इस साल सबसे अधिक 1.60 लाख मकान बनकर तैयार हो सकते हैं, पिछले साल यह आंकड़ा 1.43 लाख था।

एनसीआर में इस साल पिछले साल के 1.14 लाख मकानों की तुलना में 1.44 लाख मकान, पुणे में पिछले साल 65 हजार की तुलना में 97 हजार मकान बनकर डिलीवर हो सकते हैं।

सबसे अधिक किराये में वृद्धि वाले बेंगलूरु में इस साल मकानों की आपूर्ति पिछले साल के 52,565 मकान से थोड़ी कम 51,685 मकान रह सकती है। कोलकाता में इस साल मकानों की आपूर्ति पिछले साल के 25,075 से बढ़कर 25,220 और चेन्नई में इस दौरान मकानों की आपूर्ति 14,125 से बढ़कर 17,580 होने की संभावना है।

                 मकानों की आपूर्ति के आंकड़े
                   पूरी हो चुकी/पूरी की जाने वाली यूनिट
   शहर

साल 2023

साल 2024 (EST)

   बेंगलुरू

52,565

51,685

   चेन्नई

14,125

17,580

   हैदराबाद

20,500

34,770

   कोलकाता

25,075

25,220

   एमएमआर

1,43,500

1,60,900

   एनसीआर

1,14,280

1,44,315

    पुणे

65,000

97,000

    टोटल

4,35,045

5,31,470

First Published - June 18, 2024 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट