facebookmetapixel
Advertisement
AM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीत

Bomb Blast in Delhi: लाल किले के पास खड़ी कार में धमाका, 10 लोगों की मौत; पुलिस हाई अलर्ट पर

Advertisement

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक धमाका हो गया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है

Last Updated- November 10, 2025 | 9:13 PM IST
Redfort
ब्लास्ट के बाद लाल किला के पास उठता धुंआ

दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर खड़ी एक ईको वैन में सोमवार शाम को जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि पास खड़ी कई गाड़ियां आग की लपटों में आ गईं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक में 10 लोगों की मौत हो चुकी है, कई घायल हैं।

धमाके की खबर मिलते ही दिल्ली में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। दिल्ली फायर सर्विस ने सात दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कई मीटर दूर खड़ी गाड़ियों के शीशे चटक गए। पास की इमारतों में भी लोग सहम गए।

 

आग पर काबू, मगर नुकसान भारी

दिल्ली फायर सर्विस के सीनियर अधिकारी ने बताया कि वैन गेट नंबर 1 के ठीक बाहर खड़ी थी। धमाका इतना जोरदार था कि चोट लगने की आशंका जताई गई। डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर ए के मलिक ने कहा, “हमें चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास कार में ब्लास्ट की सूचना मिली। हम तुरंत पहुंचे, सात यूनिट भेजी गईं। शाम 7:29 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में जान जाने की संभावना है। हमारी सारी टीम मौके पर है।”

Also Read: Red Fort Blast: लाल किले के पास कार ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत — अभी तक और क्या-क्या पता चला है?

लोक नायक अस्पताल में पंद्रह लोग लाए गए है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने एएनआई को बताया कि आठ लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे। तीन की हालत गंभीर है, एक स्थिर है।

पुलिस की एंटी टेरर स्क्वायड और स्पेशल सेल की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं। इलाका घना है, आसपास दुकानें, गुरुद्वारा और भीड़भाड़ वाली गलियां हैं।

चश्मदीद ने क्या कहा?

एक चश्मदीद ने बताया कि वह गुरुद्वारे में था जब जोर की आवाज आई। समझ नहीं आया क्या हुआ, इतना तेज था। पास की कई गाड़ियां पूरी तरह जल गईं। दूसरे शख्स ने कहा कि वह कुछ खरीदने आया था, तभी धमाका हुआ। दुकान हिल गई। कई लोग घायल होकर इधर-उधर भाग रहे थे, कुछ को तुरंत ले जाया गया।

उत्तर प्रदेश में भी हड़कंप मच गया। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि डीजीपी ने सभी बड़े अफसरों को निर्देश दिए हैं। संवेदनशील धार्मिक स्थलों, जिलों और बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी एजेंसियां अलर्ट पर हैं। लखनऊ से हर जिले में गश्त और चेकिंग बढ़ाने का ऑर्डर आ गया है।

Advertisement
First Published - November 10, 2025 | 7:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement