facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Stock Split: अगले हफ्ते दो कंपनियां करेंगी स्टॉक स्प्लिट, छोटे निवेशकों के लिए बनेगा बड़ा मौका

Advertisement

Sampre Nutritions और Websol Energy के स्टॉक स्प्लिट की प्रक्रिया 14 नवंबर को तय की गई है जिससे शेयरों की कीमत कम होगी और छोटे निवेशकों को फायदा मिलेगा

Last Updated- November 08, 2025 | 2:59 PM IST
Stock Split
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए अगले हफ्ता खास रहने वाला है। दो कंपनियां Sampre Nutritions Ltd और Websol Energy System Ltd अपने शेयरों का स्प्लिट करने जा रही हैं। दोनों कंपनियों के स्टॉक स्प्लिट की एक्स-डेट (Ex-Date) और रिकॉर्ड डेट (Record Date) 14 नवंबर 2025 तय की गई है।

स्टॉक स्प्लिट का मतलब है कि कंपनी अपने शेयर को छोटे हिस्सों में बांट देती है, ताकि एक शेयर की कीमत कम हो और ज्यादा निवेशक उस स्टॉक को खरीद सकें। हालांकि, इससे कंपनी की कुल मार्केट वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होता, लेकिन छोटे निवेशकों को इसमें निवेश करने का मौका जरूर बढ़ जाता है।

Sampre Nutritions का शेयर होगा ₹10 से ₹5 का

Sampre Nutritions Ltd ने अपने शेयरों का फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 5 रुपये करने का ऐलान किया है। यानी कंपनी अपने मौजूदा एक शेयर को दो हिस्सों में बांटेगी। इससे बाजार में कंपनी के शेयरों की तरलता (liquidity) बढ़ेगी और निवेशकों के लिए इसे खरीदना आसान होगा।

Also Read: Bonus Stocks: अगले हफ्ते दो कंपनियां देंगी बोनस शेयर, जानिए कौन से निवेशक रहेंगे फायदे में

फूड और न्यूट्रिशन से जुड़ी इस कंपनी का स्टॉक हाल के महीनों में काफी एक्टिव रहा है। स्टॉक स्प्लिट के बाद इसमें ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Websol Energy System करेगी ₹10 से ₹1 का स्प्लिट

वहीं, सोलर एनर्जी से जुड़ी कंपनी Websol Energy System Ltd ने अपने शेयरों का फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 1 रुपये करने का फैसला लिया है। इसका मतलब है कि हर एक शेयर अब 10 हिस्सों में बंट जाएगा।

Websol के इस कदम से कंपनी का शेयर ज्यादा निवेशकों तक पहुंच सकेगा। आम तौर पर इतना बड़ा स्प्लिट तब किया जाता है जब शेयर की कीमत अपेक्षाकृत ज्यादा होती है और कंपनी चाहती है कि ज्यादा लोग इसमें निवेश करें।

दोनों कंपनियों का उद्देश्य अपने शेयरों को अधिक आकर्षक बनाना और निवेशकों की पहुंच बढ़ाना है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्टॉक स्प्लिट के बाद अल्पकाल में शेयरों में हलचल देखी जा सकती है, हालांकि लंबी अवधि में इसका असर कंपनी की बुनियादी स्थिति पर निर्भर करेगा।

Advertisement
First Published - November 8, 2025 | 2:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement