facebookmetapixel
Advertisement
SIP से 10 साल में जुटाएं ₹40-50 लाख, ऐसे पूरा करें अपना घर खरीदने का सपनाGold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोना-चांदी की चाल तय करेंगे फेड, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेलUpcoming NFO: इस हफ्ते खुल रहे हैं 5 नए फंड, सिर्फ ₹100 से निवेश शुरू; चेक करें तारीख और अन्य डिटेलमध्य प्रदेश में UCC को कैबिनेट की मंजूरी, विधानसभा में पेश होगा विधेयकRich Dad Poor Dad के लेखक की चेतावनी: जल्द खत्म हो सकता है दुनिया भर के शेयर बाजारों का भरोसाSemicon 2.0: एडवांस चिप डिजाइन के लिए सरकार देगी इक्विटी सपोर्ट, 105 स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावाDeloitte का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5-6.8% रहेगी, महंगाई और वैश्विक जोखिम चुनौतीUpcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुल रहे हैं 7 नए IPO, 5 कंपनियों की होगी लिस्टिंगMcap: टॉप-10 में से 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी, TCS की चमकी किस्मतQ1 नतीजों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए इस हफ्ते का पूरा हाल

राशन कार्ड के लिए सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, बस ये ऐप डाउनलोड करें

Advertisement

Ration Card: इस समय UMANG ऐप के जरिए राशन कार्ड आवेदन कुछ ही राज्यों में किया जा सकता है। इसमें चंडीगढ़, लद्दाख, दादरा और नगर हवेली शामिल हैं।

Last Updated- November 10, 2025 | 10:06 AM IST
Ration Card application
Representative Image

Ration Card: देश के हर नागरिक को बेहतर खाद्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसके लिए राशन कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज माना जाता है। पहले लोग राशन कार्ड बनाने के लिए सरकारी दफ्तरों में घंटों लाइन लगाते थे और लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब यह प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। आप घर बैठे ही राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको UMANG ऐप का इस्तेमाल करना होगा।

कैसे करें UMANG ऐप से Ration Card के लिए आवेदन

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करें। एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और आईफोन यूजर्स ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

  2. ऐप डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।

  3. ऐप खोलते ही होम पेज खुल जाएगा। यहां Services सेक्शन में जाएं।

  4. Services सेक्शन के नीचे स्क्रॉल करें और Utility Services में राशन कार्ड संबंधित ऑप्शन खोजें।

  5. Apply Ration Card पर क्लिक करें।

  6. अपना राज्य चुनें और मांगी गई जानकारी भरें।

  7. पर्सनल डिटेल जैसे नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि डालें।

  8. पता और अन्य जरूरी जानकारी भरें।

  9. अंत में दस्तावेज अपलोड करें और Submit बटन पर क्लिक करें।

Ration Card के लिए कौन कर सकता है आवेदन

इस समय UMANG ऐप के जरिए राशन कार्ड आवेदन कुछ ही राज्यों में किया जा सकता है। इसमें चंडीगढ़, लद्दाख, दादरा और नगर हवेली शामिल हैं। भविष्य में अन्य राज्यों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

राशन कार्ड क्यों जरूरी है

राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें आपके परिवार के सदस्यों की जानकारी होती है। इसके जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि परिवार में कितने सदस्य हैं और कौन-सी सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है।

Advertisement
First Published - November 10, 2025 | 10:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement