facebookmetapixel
Advertisement
BiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनी

₹70 तक का डिविडेंड पाने का आखिरी मौका! 11 नवंबर से 10 कंपनियों के शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड

Advertisement

आज के कारोबार में निवेशकों की नज़र डिविडेंड देने वाली कंपनियों पर रहेगी। Nuvama Wealth Management देगी ₹70 प्रति शेयर का सबसे बड़ा भुगतान

Last Updated- November 10, 2025 | 9:28 AM IST
dividend stocks

Dividend Stocks: आज के शेयर बाजार में निवेशकों का ध्यान कुछ चुनिंदा कंपनियों पर टिका रहेगा। वजह यह है कि इन कंपनियों ने अपने अंतरिम लाभांश (Interim Dividend) की घोषणा की है। बीएसई (BSE) के आंकड़ों के मुताबिक, ये सभी शेयर कल यानी मंगलवार, 11 नवंबर 2025 को एक्स-डिविडेंड होंगे।सका मतलब यह है कि अगर किसी को इन कंपनियों से डिविडेंड (लाभ का पैसा) चाहिए, तो उसे आज यानी 10 नवंबर 2025 या उससे पहले ही उन कंपनियों के शेयर खरीदने होंगे। अगर कोई निवेशक कल या उसके बाद ये शेयर खरीदेगा, तो उसे इस बार का डिविडेंड नहीं मिलेगा।

कौन-कौन सी कंपनियां दे रही हैं अंतरिम डिविडेंड?

डिविडेंड की घोषणा करने वाली कंपनियों में Astral, Chalet Hotels, Chambal Fertilisers & Chemicals, Garden Reach Shipbuilders & Engineers, Indian Metals & Ferro Alloys, Metropolis Healthcare, Nuvama Wealth Management, Saregama India, Siyaram Silk Mills और Steelcast शामिल हैं।

इन सभी कंपनियों ने 11 नवंबर 2025 को अपनी रिकॉर्ड डेट तय की है। इस दिन देखा जाएगा कि किन लोगों के पास इन कंपनियों के शेयर हैं। जिनके पास उस दिन शेयर होंगे, उन्हीं को डिविडेंड (लाभ का पैसा) मिलेगा।

कंपनी का नाम एक्स-डेट लाभांश रिकॉर्ड डेट
Astral 11 नवम्बर 2025 ₹1.50 11 नवम्बर 2025
Chalet Hotels 11 नवम्बर 2025 ₹1 11 नवम्बर 2025
Chambal Fertilisers & Chemicals 11 नवम्बर 2025 ₹5 11 नवम्बर 2025
Garden Reach Shipbuilders & Engineers 11 नवम्बर 2025 ₹5.75 11 नवम्बर 2025
Indian Metals & Ferro Alloys 11 नवम्बर 2025 ₹5 11 नवम्बर 2025
Metropolis Healthcare 11 नवम्बर 2025 ₹4 11 नवम्बर 2025
Nuvama Wealth Management 11 नवम्बर 2025 ₹70 11 नवम्बर 2025
Saregama India 11 नवम्बर 2025 ₹4.50 11 नवम्बर 2025
Siyaram Silk Mills 11 नवम्बर 2025 ₹4 11 नवम्बर 2025
Steelcast 11 नवम्बर 2025 ₹0.36 11 नवम्बर 2025

सबसे ज्यादा Dividend किस कंपनी ने घोषित किया है?

इन सभी कंपनियों में Nuvama Wealth Management ने सबसे ज़्यादा डिविडेंड देने की घोषणा की है। यह ₹70 प्रति शेयर है। यह इस लिस्ट में सबसे बड़ा भुगतान है। इसके बाद Garden Reach Shipbuilders & Engineers ने ₹5.75 प्रति शेयर, जबकि Chambal Fertilisers & Chemicals और Indian Metals & Ferro Alloys ने ₹5 प्रति शेयर का डिविडेंड तय किया है।

यह भी पढ़ें: 80% का डिविडेंड! Q2 में जबरदस्त कमाई के बाद सरकारी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

बाकी कंपनियां कितना भुगतान करेंगी?

Saregama India ने ₹4.50 प्रति शेयर, Metropolis Healthcare और Siyaram Silk Mills ने ₹4 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। वहीं Astral ₹1.50 प्रति शेयर और Chalet Hotels ₹1 प्रति शेयर का भुगतान करेंगी। सबसे कम भुगतान Steelcast का है, जिसने ₹0.36 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

Advertisement
First Published - November 10, 2025 | 9:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement