facebookmetapixel
Advertisement
BSE Share: Nifty 50 में होगी BSE की एंट्री, Wipro की जगह लेगा शेयर; 30 सितंबर से लागू होगा बदलावजुलाई में SBI Life की रफ्तार तेज, HDFC Life पिछड़ी; आगे कैसी रहेगी बीमा कंपनियों की चाल?Crude Oil Price: कच्चे तेल में तेजी, WTI 82.18 डॉलर तो ब्रेंट 87.76 डॉलर परStock Market Today: बाजार खुलेगा गिरावट के साथ? GIFT Nifty लाल निशान में, Iran-US तनाव और कच्चे तेल ने बढ़ाई चिंताStocks To Watch Today: BEL से Lupin तक 10 शेयरों में बड़ा अपडेट, कहीं मिला ऑर्डर तो कहीं जुटेगा पैसा; आज बाजार में किस स्टॉक पर रहेगी नजर?1601 नंबर से आएगी अधिकृत कॉल, TRAI ने ठगी रोकने के लिए बढ़ाया दायरानरसिम्हा राव-मनमोहन से वाजपेयी-मोदी तक: एनके सिंह ने बताया कैसे बदला भारत की आर्थिक स्थिरता का सफरझारखंड में भर्ती परीक्षाओं की कथित धांधली पर बवाल, छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्जGen Z तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में RSS, विशाखापत्तनम में होगी अहम बैठकBP India 2030 तक तेल-गैस क्षेत्र में करेगी $4 अरब का निवेश, ‘समुद्र मंथन’ योजना से कंपनी को बड़ी उम्मीदें

Dividend Stocks: 80% का डिविडेंड! Q2 में जबरदस्त कमाई के बाद सरकारी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Advertisement

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी द्वारा 80 फीसदी अंतरिम डिविडेंड घोषित किया गया है जिससे निवेशकों में खुशी और भरोसा दोनों देखा जा रहा है

Last Updated- November 09, 2025 | 5:28 PM IST
Dividends
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सरकारी कंपनी नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) ने अपने शेयरधारकों को बड़ी सौगात दी है। कंपनी ने नवंबर के पहले हफ्ते में हुई बोर्ड मीटिंग के बाद 80 फीसदी अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

कंपनी के मुताबिक, यह वित्त वर्ष 2025-26 का पहला अंतरिम डिविडेंड है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 4 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला लिया है। कंपनी के शेयरों का फेस वैल्यू 5 रुपये है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में साफ कहा कि यह फैसला कंपनी एक्ट 2013 और सेबी के नियमों के तहत यह कदम उठाया गया है।

डिविडेंड कब और कैसे मिलेगा?

डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दी गई है। 14 नवंबर 2025 की तारीख फिक्स की गई है। इस दिन तक जिनके पास शेयर होंगे, वही पैसे पाएंगे।  नाल्को ने कहा है कि पेमेंट 6 दिसंबर 2025 तक हर योग्य शेयरधारक के खाते में पहुंच जाएगा।

Also Read: Dividend Stocks: 200% का तगड़ा डिविडेंड! ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

क्वार्टर के नतीजे चमके

दूसरी तिमाही में नाल्को के कंसोलिडेटेड मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। सितंबर क्वार्टर में कंपनी ने 1,429.94 करोड़ रुपये का तगड़ा मुनाफा कमाया। पिछले साल की समान तिमाही में यह सिर्फ 1,045.97 करोड़ थी। यानी 36.7 फीसदी का जंप हुआ। कंपनी का रेवेन्यू भी चढ़ा है। ऑपरेशंस से 4,292.34 करोड़ रुपये की कमाई हुई। पिछले साल यह 4,001.48 करोड़ थी। EBITDA 24.8 फीसदी बढ़कर 1,933 करोड़ पर पहुंच गया। मार्जिन भी सुधरा। अब 45 फीसदी हो गया, जो पिछले साल 38.7 फीसदी था। यह पूरे 631 आधार अंक की छलांग है।

शेयरों का क्या है हाल?

बीते शुक्रवार को नाल्को का शेयर BSE पर 1.65 फीसदी की उछाल के साथ 234.45 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 7.99 फीसदी का उछाल देखा गया है। अगल लंबे समय में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो बीते एक साल, दो साल और 5 साल में कंपनी के शेयरों ने क्रमश: -1.72 फीसदी, 150.03 फीसदी और 619.17 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप अभी 43,059.83 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - November 9, 2025 | 5:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement