facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Dividend Stocks: 200% का तगड़ा डिविडेंड! ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Advertisement

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी द्वारा 200 फीसदी अंतरिम डिविडेंड घोषित किया गया है जिससे निवेशकों में उत्साह देखा जा रहा है

Last Updated- November 09, 2025 | 4:56 PM IST
dividend stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी प्रिकॉल लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। 6 नवंबर को हुई बोर्ड मीटिंग में कंपनी ने फैसला किया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए निवेशकों को 200 फीसदी का अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा। मतलब, हर 1 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर पूरे 2 रुपये  का डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “बोर्ड ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 2 रुपये (200%) अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।”

बता दें कि प्रिकॉल लिमिटेड BSE स्मॉलकैप इंडेक्स में शामिल है और गाड़ियों के लिए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लुइड मैनेजमेंट सिस्टम और ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम जैसी चीजें बनाती है। साथ ही यह हर तरह की गाड़ी के लिए ये पार्ट्स सप्लाई करती है।

डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट और पेमेंट

अगर आप इस कंपनी के शेयरहोल्डर हैं तो ध्यान दें। कंपनी ने डिविडेंड पाने के लिए 14 नवंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट फिक्स की है। यानी उस दिन तक जिनके नाम पर शेयर होंगे, वही पैसे पाएंगे। पेमेंट की तारीख अभी कंपनी ने नहीं बताई। फाइलिंग में सिर्फ इतना कहा गया कि 14 नवंबर रिकॉर्ड डेट है।

Also Read: Upcoming IPOs This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते IPO की लिस्ट लंबी, बनेगा बड़ा मौका

दूसरी तिमाही के शानदार नतीजे

प्रिकॉल के क्वार्टर-2 नतीजे कमाल के रहे। सितंबर खत्म हुई तिमाही में कुल इनकम पिछले साल के 674.95 करोड़ से बढ़कर 1010.23 करोड़ रुपये हो गई। नेट प्रॉफिट भी 45.07 करोड़ से चढ़कर 60 करोड़ को पार कर गया ।  पहले छह महीनों में भी कंपनी ने जोरदार प्रदर्शन किया। रेवेन्यू और प्रॉफिट दोनों में अच्छी बढ़ोतरी हुई।

शेयर मार्केट में क्या है हाल?

अगर बात कंपनी के शेयरों की करें तो बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर 9.42 फीसदी की गिरावट के साथ 566.35 रुपये पर बंद हुए। बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों में 7.51 फीसदी का उछाल देखा गया है। अगर लंबे समय की बात करें तो बीते एक साल, 3 साल और 5 साल में क्रमश:  18.86 फीसदी, 204.24 फीसदी और 1020.60 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप अभी 6,902.76 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - November 9, 2025 | 4:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement