facebookmetapixel
Advertisement
Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेटक्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास एंटी पेपर लीक बिल, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्मानाCWG 2026: भारत को अब तक 2 स्वर्ण, 7 रजत पदक मिले; पदक तालिका में 9वें स्थान परITR e-Verification: रिटर्न फाइल करने के 30 दिनों के भीतर जरूर कर लें वेरिफिकेशन, जानें 5 आसान तरीकेFD Rates: सीनियर सिटीजन को मिल रहा 8.5% तक ब्याज, जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्नविजय केडिया, मधुसूदन केला या आशीष धवन… जुलाई में किसके पोर्टफोलियो ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?Indo-MIM IPO Listing: 72 गुना सब्सक्रिप्शन, अब लिस्टिंग पर कितनी होगी कमाई? GMP ने दिया बड़ा संकेतAdani Ent Q1FY27 Results: OFAC समझौते के खर्च से अदाणी एंटरप्राइजेज ₹1,160 करोड़ के घाटे मेंSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, 7.75% कूपन पर निवेशकों का जबरदस्त भरोसा

वेदांत के शेयरों की बिक्री नहीं कर सकते प्रवर्तक : ऋणदाता

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 10:27 PM IST
vedanta demerger

वेदांत (Vedanta Group) द्वारा हिंदुस्तान जिंक में अपनी लगभग पूरी हिस्सेदारी गिरवी रखने के एक दिन बाद वेदांत समूह के एक ऋणदाता ने कहा कि ससमूह के प्रवर्तक उसके साथ समझौते के अनुसार वेदांत लिमिटेड में अपनी 68.1 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री नहीं कर सकते हैं। शेयर बाजार को दी गई सूचना में आज यह खुलासा किया गया।

एक सूचना में ऋणदाता ओसीएम वर्दे एक्सआई इन्वेस्टमेंट ने कहा कि वर्ष 2020/21 में वेदांत समूह की प्रवर्तक कंपनियों – वेदांत होल्डिंग्स मॉरीशस, फिनसाइडर इंटरनैशनल कंपनी, वेदांत रिसोर्सेज, वेस्टग्लोब के साथ समझौते के अनुसार वेदांत, एफआईसीएल और वेस्टग्लोब के जारी किए गए सभी शेयरों पर ओसीएम के पक्ष में शुल्क की व्यवस्था की गई थी।

इससे वेदांत के प्रवर्तकों पर वेदांत लिमिटेड में उनके पास रखे हुए या उनके द्वारा अधिग्रहित किए जाने वाले किसी भी शेयर को बेचने, स्थानांतरित करने या अन्य रूप बिक्री करने के संबंध में कुछ प्रतिबंध तय किए गए थे।

23 मई को रिलीज डीड पर हस्ताक्षर करने के बाद एफआईसीएल के जारी किए गए सभी शेयरों पर तय किया गया शुल्क ओसीएम के पक्ष में जारी कर दिया गया है।

ओकट्री की कंपनी ओसीएम वर्दे ने कहा कि हालांकि वेदांत और वेस्टग्लोब के जारी किए गए शेयरों पर शुल्क के साथ-साथ किसी भी प्रतिभूति सृजन के संबंध में प्रवर्तकों पर प्रतिबंध या वेदांत में उनके किसी भी शेयर को बेचने, पट्टे पर देने, स्थानांतरित करने या अन्य रूप से बिक्री करने पर प्रतिबंध लागू रहेगा। वेदांत रिसोर्सेज और अन्य प्रवर्तक कंपनियों की बीएसई पर सूचीबद्ध वेदांत लिमिटेड में 68.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement