facebookmetapixel
चांदी की ऐतिहासिक छलांग: 10 दिन में 1 लाख की बढ़त के साथ 4 लाख रुपये के पार पहुंचा भावडॉलर के मुकाबले रुपया 92 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, वैश्विक अस्थिरता ने बढ़ाया मुद्रा पर दबावमुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का विश्वास: हर दिन असंभव को संभव कर दिखाएंगे भारतीयइंडियन ऑयल की अफ्रीका और यूरोप के बाजारों में पेट्रोकेमिकल निर्यात बढ़ाने की तैयारी: CMD एएस साहनीUP Budget 2026: 11 फरवरी को आएगा उत्तर प्रदेश का बजट, विकास और जनकल्याण पर रहेगा फोकसEconomic Survey 2026: वै​श्विक खींचतान से निपटने के लिए स्वदेशी पर जोरसुप्रीम कोर्ट ने ट्रेड यूनियनों को फटकारा, औद्योगिक विकास में रुकावट के लिए जिम्मेदार ठहरायाEconomic Survey में ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ पर जोर: लाइव कॉन्सर्ट और रचनात्मकता से चमकेगी देश की GDPबारामती विमान दुर्घटना: जांच जारी, ब्लैक बॉक्स बरामद; DGCA सतर्कविदेशों में पढ़ रहे 18 लाख भारतीय छात्र, प्रतिभा पलायन रोकने के लिए बड़े सुधारों की जरूरत: Economic Survey

Maruti Suzuki ने जापान को भारत में निर्मित फ्रोंक्स का निर्यात किया शुरू

Maruti Suzuki ने एक बयान में कहा, गुजरात के पीपावाव बंदरगाह से 1,600 से अधिक वाहनों की पहली खेप जापान के लिए रवाना हुई।

Last Updated- August 13, 2024 | 1:14 PM IST
Maruti Suzuki
Representative Image

मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन फ्रोंक्स का जापान को निर्यात शुरू कर दिया है।

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी ने एक बयान में कहा, गुजरात के पीपावाव बंदरगाह से 1,600 से अधिक वाहनों की पहली खेप जापान के लिए रवाना हुई।

फ्रोंक्स मारुति सुजुकी की पहली एसयूवी होगी जिसे जापान में पेश किया जाएगा। कंपनी इस मॉडल को विशेष रूप से अपने गुजरात संयंत्र से तैयार करती है। फ्रोंक्स मारुति सुजुकी का दूसरा मॉडल है जिसे जापान में निर्यात किया जा रहा है।

इससे पहले 2016 में बलेनो का जापान में निर्यात किया गया था। मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी हिसाशी ताकेउची ने कहा, ‘‘ जापान दुनिया के सबसे अधिक गुणवत्ता-सचेत और उन्नत मोटर वाहन बाजारों में से एक है।

जापान को हमारा निर्यात मारुति सुजुकी की विश्वस्तरीय वाहनों के निर्माण की क्षमता का प्रमाण है, जो अत्याधुनिक तकनीक, असाधारण प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सुरक्षा तथा गुणवत्ता मानकों की मिसाल है।’’ ऑटो एक्सपो 2023 में वैश्विक स्तर पर पेश किए जाने के बाद फ्रोंक्स को भारत में 24 अप्रैल 2023 को पेश किया गया था।

First Published - August 13, 2024 | 1:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट