facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Kia India का भारत में यूटिलिटी वाहन सेगमेंट पर जोर

Advertisement
Last Updated- April 23, 2023 | 4:54 PM IST
KIA India

दक्षिण कोरियाई वाहन कंपनी Kia India भारतीय बाजार में यूटिलिटी वाहन सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस सेगमेंट में दीर्घावधि में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं।

कंपनी भारत में सेल्टोस (Seltos), सोनेट (Sonet) और कैरन्स (Carens) जैसे मॉडल बेचती है और तेजी से बढ़ते स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (SUV) सेगमेंट में ऐसे संस्करणों की मजबूत मांग है।

Kia India अपने मॉडल के डीजल संस्करण पेश करने की योजना भी बना रही है। कंपनी को उम्मीद है कि इस साल उसकी बिक्री करीब 10 फीसदी बढ़ेगी। उसने 2022 में 2,54,556 इकाइयां बेची थीं।

Kia India के बिक्री एवं विपणन प्रमुख (National Head- Sales and Marketing) हरदीप सिंह बराड़ ने कहा, ‘हमारा ध्यान बहुउद्देश्यीय वाहनों (MPV) और स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (SUV) पर बना हुआ है।’

उन्होंने कहा कि कंपनी SUV और MPV सेगमेंट को लेकर उत्साहित है और बाजार में सेडान पेश करने की उसकी कोई योजना नहीं है।

बराड़ ने कहा कि कुल यात्री वाहन बिक्री में SUV सेगमेंट का योगदान 2018 के 24 फीसदी से बढ़कर 2022 में 43 फीसदी हो गया है। उन्होंने कहा कि MPV सेगमेंट का योगदान भी 2018 में पांच फीसदी से बढ़कर 2022 में नौ फीसदी हो गया है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर सेडान की बिक्री 2018 में 19 फीसदी से घटकर 2021 में 10 फीसदी रह गई।

Advertisement
First Published - April 23, 2023 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement