facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

वाहन उद्योग में कम वेतन और शिक्षा वाले कामगारों पर हादसों का खतरा ज्यादा: रिपोर्ट

Advertisement

कम पढ़े, कम आय वालों को हाथ गंवाने का ज्यादा जोखिम

Last Updated- December 20, 2024 | 10:16 PM IST
Lower-paid workers

सेफ इन इंडिया फाउंडेशन (एसआईआईएफ) की शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वाहन उद्योग में शिक्षित और अधिक वेतन वाले कामगारों के मुकाबले कम पढ़े लिखे और कम कमाने वाले कामगारों के चोटिल होने का खतरा अधिक रहता है। क्रश्ड 2024 रिपोर्ट भारतीय वाहन उद्योग में श्रमिक सुरक्षा की स्थिति पर किया गया छठा सालाना अध्ययन है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हर महीने 8 हजार रुपये से कम कमाने वाली श्रेणी के कामगारों के किसी हादसे में अंगुलियां गंवाने की दर औसतन 2.27 है। इसके मुकाबले 20 हजार रुपये से ज्यादा कमाने वाले कामगार में यह औसतन 1.54 है। इसके अलावा, पांचवीं कक्षा (प्राथमिक शिक्षा) से कम पढ़ाई करने वाले कामगारों में अंगुली खोने की दर औसतन 2.23 है जबकि डिप्लोमाधारक कामगारों में यह औसतन 1.72 हैं।

अंगुली में चोट लगने वाले प्रति चोटिल कामगारों ने औसतन दो (1.94) अंगुलियां गंवाई और इसका सीधा संबंध उनकी आय और दुर्घटना की गंभीरता से रहता है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘वेतन और शिक्षा जितनी कम रहती है दुर्घटना में अंगुलियां खोने का डर उतना ही अधिक रहता है, क्योंकि कम वेतन वाले कामगारों को अवैध तरीके से मशीन चलाने के काम के लिए रखा जाता है।’

ऑटोमोटिव स्लिकल डेवलपमेंट काउंसिल ने इसे कौशल रोजगार मानते हुए प्रेस चलाने वालों के लिए कम से कम 8वीं कक्षा तक की शिक्षा होना अनिवार्य करने का सुझाव दिया है। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि श्रमिकों और उनके पात्र आश्रितों को प्राथमिक और अन्य इलाज की सुविधा देने और असाध्य रोग होने, चोटिल होने, बेरोजगारी पर, बच्चों के जन्म पर और मृत्यु पर मुआवजा देने वाले ईएसआईसी का ई-पहचान पत्र अधिकतर श्रमिकों को हादसे के बाद दिया गया, जबकि ईएसआईसी नियमों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उन्हें यह कार्ड नियुक्ति वाले दिन ही मिलनी चाहिए थी।

इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि खराब वित्तीय स्थिति वाली महिलाओं पर नियोक्ता पावर मशीन चलाने का दबाव डालते हैं और कुछ कारखानों में तो पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ही मशीन चलाती हैं। हालांकि, वे इस नौकरी के लिए पुरुषों के मुकाबले कम वेतन पाती हैं।

Advertisement
First Published - December 20, 2024 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement