facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

भारत में सबसे तेज़ी से अपनाई जा रही है AI, नंदन नीलेकणि बोले- अब फोन से ही होगा सब काम

नीलेकणि ने कहा- स्मार्टफोन, आधार और यूपीआई जैसे डिजिटल सिस्टम ने लोगों को तकनीक से जोड़ा, अब भारत एआई में भी सबसे आगे बढ़ेगा

Last Updated- April 11, 2025 | 10:20 PM IST
Infosys Nandan Nilekani

भारत में पिछले 15 वर्षों के दौरान हुई तकनीकी प्रगति के कारण देश के आम लोग आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) को दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले तेजी से अपना सकते हैं। यह बात इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि ने कार्नेगी टेक्नॉलजी समिट 2025 में कही। उन्होंने कहा कि भारत में तेजी से एआई अपनाने के कारण ही इस प्रौद्योगिकी का विकास भी तेजी से होगा।

नीलेकणि ने कहा, ‘अगर आप पिछले 10 से 15 वर्षों में भारत में जो कुछ हो रहा है, उसे देखेंगे तो पाएंगे कि जब स्मार्टफोन आने शुरू हुए थे तो लोग शुरू में उस फोन का इस्तेमाल सिर्फ बातचीत अथवा मनोरंजन के लिए करते थे और उसमें भी पश्चिमी देशों का दबदबा होता था। साल 2015-16 के आसपास आधार, यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) आदि के आने के साथ ही भारत में डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ने लगा था और देश अधिक आधुनिक हो गया था।’

उन्होंने कहा कि डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को तेजी से अपनाने के अलावा वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के मुकाबले संतुलन घरेलू प्रौद्योगिकी कंपनियों की ओर चला गया और इन्हें उद्यम पूंजी से धन मुहैया हुआ। चूंकि भारत में स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़कर 90 करोड़ से अधिक हो गई है। ये फोन रीइमैंजनिंग कार्य का आधार बनेंगे जहां लोग फोन से नौकरी खोजेंगे और फोन पर ही अपने क्रेडेंशियल और अन्य लाभ हासिल करेंगे।

नीलेकणि ने कहा कि फोन की बढ़ती पैठ के साथ अब डिवाइस की मूल भाषा भी हिंदी और अंग्रेजी के इतर अन्य भारतीय भाषाएं हो जाएंगी जिससे प्रौद्योगिकी तक पहुंच और आसान हो जाएगी। मोबाइल फोन के लिए इंटरफेस भी टाइपिंग से टच और टच से वॉयस और वीडियो तक हो जाएगा।

First Published - April 11, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट