facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

जून तक 20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की होगी नीलामी: खान सचिव

राव ने कहा कि पहले दौर में बिक्री के लिए रखे गए सात महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। उसके परिणाम एक महीने में घोषित किए जाएंगे।

Last Updated- April 29, 2024 | 11:12 PM IST
rare earth minerals

खान सचिव (mines secretary) वी. एल. कांता राव ने सोमवार को बताया कि सरकार जून के अंत तक नीलामी के चौथे दौर में करीब 20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की बिक्री करेगी। इसके साथ ही अगले तीन महीनों में अपतटीय खनन के लिए पहली नीलामी की जाएगी।

राव ने महत्त्वपूर्ण खनिज सम्मेलन में बताया, ‘हम अगली नीलामी जून के अंत में लेकर आएंगे। इस तरह यह नीलामी प्रक्रिया जारी रहेगी। हालांकि अपतटीय खनन की नीलामी आने वाले तीन महीनों में हो जाएगी।’

राव ने कहा कि पहले दौर में बिक्री के लिए रखे गए सात महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। उसके परिणाम एक महीने में घोषित किए जाएंगे।

सरकार ने कमजोर प्रतिक्रिया के कारण महत्वपूर्ण खनिजों की पहले चरण में बिक्री के लिए रखे गये 20 ब्लॉक में से 13 की नीलामी रद्द कर दी थी और इसके बाद सरकार ने महत्त्वपूर्ण खनिज के बारे में यह नीलामी की है। इन 13 ब्लॉक में से दो ब्लॉक के लिए कोई निविदा प्राप्त नहीं हुई थी जबकि 11 के लिए तीन से कम तकनीकी रूप से क्वालिफाइड नीलामीकर्ता थे।

अभी तक केंद्र ने 38 महत्त्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी की पहल की है। महत्त्वपूर्ण खनिजों में तांबा, लीथियम, निकल, कोबाल्ट और दुर्लभ तत्व जैसे महत्वपूर्ण खनिज आज पवन टरबाइन और बिजली नेटवर्क से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों तक तेजी से बढ़ती स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों में से कई में आवश्यक घटक हैं।

राव ने कहा कि सरकार के प्रयासों से पिछले दो वर्षों में कई महत्वपूर्ण ब्लॉक की खोज की गई। परिणामस्वरूप 100 से अधिक महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक नीलामी के लिए मेज पर हैं। इसलिए पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है। हम चाहेंगे कि उद्योग आगे आएं और इन ब्लॉक का अध्ययन करे तथा उनके लिए बोली लगाएं।’’

First Published - April 29, 2024 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट