facebookmetapixel
Budget 2026: लड़कियों को वित्त मंत्री का बड़ा तोहफा, हर जिले में एक गर्ल हॉस्टल की होगी स्थापनाBudget 2026: रेलवे को मेगा बूस्ट! नए रेल कॉरिडोर का ऐलान; मुंबई-पुणे समेत इन 7 रूट्स पर दौड़ेंगी हाई स्पीड ट्रेनेंBudget 2026-27: बायोफार्मा के लिए ₹10 हजार करोड़ का ऐलान, भारत को दवा की दुनिया का बॉस बनाने की तैयारीBudget 2026 Top 10 Points: बजट की अब तक की 10 बड़ी बातेंStocks to Buy: बजट से पहले ये 3 स्टॉक टेक्निकल चार्ट पर दे रहे तेजी के संकेत, 3-4 हफ्ते में दे सकते हैं 15% तक रिटर्नसोना सस्ता हुआ तो लोन फंसा? गोल्ड लोन कंपनियों पर दोहरी मार9 बजट, 9 साड़ी: निर्मला सीतारमण ने इस साल पहनी बैंगनी कांजीवरम साड़ी, दिखा तमिलनाडु की कला का जादूबजट से पहले सोने-चांदी में तेज गिरावट, रिकॉर्ड हाई से चांदी ₹1.54 लाख और सोना ₹44,888 टूटाGold-Silver ETFs: एक दिन में 15% तक की तगड़ी गिरावट, जानें टॉप 5 में किसे लगा सबसे बड़ा झटकाLPG Price Hike: बढ़ गए 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम, जानिए नई कीमत

गल्फ एयरलाइंस के पास सस्ता तेल, Air India के पास सॉफ्टवेयर प्रतिभा: सत्य रामास्वामी

Air India ने दुनिया का पहला जेनरेटिव आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट ‘एआई डॉट जी’ पेश किया है।

Last Updated- March 15, 2024 | 11:51 PM IST
‘गल्फ एयरलाइंस के पास सस्ता तेल, Air India के पास सॉफ्टवेयर प्रतिभा’ Gulf airlines have cheap oil but Air India has software talent: CDTO
Satya Ramaswamy, Chief Digital and Technology Officer of Air India | Photo: Satya Ramaswamy LinkedIn

पश्चिमी एशिया की विमानन कंपनियों के पास सस्ते तेल का खास लाभ है, वहीं एयर इंडिया ज्यादा गुणवत्ता वाली सॉफ्टवेयर प्रतिभा से संपन्न है। एयर इंडिया के मुख्य डिजिटल और प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीडीटीओ) सत्य रामास्वामी ने आज यह जानकारी दी।

उन्होंने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा ‘हम पूरी तरह से तकनीकी रूप से दुनिया की सबसे उन्नत विमानन कंपनी बनने के लिए कड़ी मेहनत करके इस अनोखे प्रतिस्पर्धी लाभ का उपयोग करने का इरादा रखते हैं। हमने अपने मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुरेश त्रिपाठी और उनकी टीम की मदद से 250 से अधिक शीर्ष स्तर वाले आईआईटी स्नातकों को काम पर रखा है, जिनमें कुछ शीर्ष आईआईटी जेईई रैंक धारक भी शामिल हैं।’

रामास्वामी ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान विमानन कंपनी में हुई तकनीकी प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विमानन कंपनी ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप को पूरी तरह से नया रूप दिया है। ऐप में अब सहज डिजाइन और आने वाले विमानों के विवरण के साथ-साथ उड़ान की स्थिति जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

एयर इंडिया ने दुनिया का पहला जेनरेटिव आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ‘एआई डॉट जी’ पेश किया है। टाटा समूह ने करीब दो साल पहले 27 जनवरी, 2022 को एयर इंडिया का नियंत्रण संभाला था। विस्तारा, जो टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस का 51:49 वाला संयुक्त उद्यम है, एयर इंडिया के साथ विलय की प्रक्रिया में है।

First Published - March 15, 2024 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट