facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

जून में ब्लॉक डील तीन साल के उच्चतम स्तर पर

Advertisement

मजबूत एफपीआई प्रवाह के कारण सेंसेक्स पहली बार 64,000 अंकों के आंकड़े को पार गया और निफ्टी भी कारोबार के दौरान 19,000 अंकों के स्तर पर पहुंच गया।

Last Updated- June 30, 2023 | 12:00 AM IST
At 3.5 mn, block deals in June at three-year high
Business Standard

करीब 3.9 अरब डॉलर मूल्य के शेयरों की अदला-बदली के कारण शेयर बाजारों में उछाल से जून में ब्लॉक डील में तेजी आई है। यह मई 2022 के तीन वर्षों में सर्वाधिक है, जब 4.7 अरब डॉलर मूल्य के ऐसे सौदे हुए थे। ब्लॉक डील करने में कोल इंडिया, श्रीराम फाइनैंस, एचडीएफसी लाइफ, पॉलिसी बाजार, कल्याण ज्वेलर्स समेत कई अन्य कंपनियां शामिल हैं।

बैंक ऑफ अमेरिका के प्रबंध निदेशक और इंडिया इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के सह प्रमुख देवाशिष पुरोहित ने कहा, ‘जब भी शेयर बाजार में सरगर्मी आती है और निवेश प्रवाह बढ़ता है तो सबसे पहले ऐसे सौदे होते हैं जहां प्रायोजक और प्रवर्तक अपने निवेश भुनाने का इंतजार कर रहे होते हैं।’

पुरोहित ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘जैसे ही बाजार में विश्वास बढ़ता है आईपीओ जैसी दीर्घावधि वाली वस्तुओं के बाजार में आने से पहले ही ब्लॉक डील जैसी गतिविधियां बढ़ जाती हैं। यह आमतौर सौदे करने के लिए एक सकारात्मक रुख की शुरुआत दर्शाता है।’

बैंक ऑफ अमेरिकी की बाजार हिस्सेदारी 30 फीसदी से ज्यादा है। इसने अभी पॉलिसी बाजार, एचडीएफसी एएमसी, एचडीएफसी लाइप और टिमकेन से ब्लाक डील के जरिये 1.1 अरब डॉलर जुटाए हैं। बुधवार को प्रमुख सूचकांकों ने लगातार दूसरे दिन मजबूत बढ़त हासिल की और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। मजबूत एफपीआई प्रवाह के कारण सेंसेक्स पहली बार 64,000 अंकों के आंकड़े को पार गया और निफ्टी भी कारोबार के दौरान 19,000 अंकों के स्तर पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement