facebookmetapixel
Advertisement
सोना, बिटकॉइन या भारतीय शेयर? बढ़ते अमेरिकी कर्ज के बीच पैसा कहां जा रहा हैबैंकिंग शेयरों पर विदेशी ब्रोकरेज का बढ़ा भरोसा; SBI, ICICI Bank समेत इन शेयरों पर लगाया दांव6 महीने में 77% उछला ये डिफेंस शेयर, ब्रोकरेज ने शुरू की कवरेज, कहा – खरीदें, 20% रिटर्न संभव!Shankesh Jewellers IPO Listing: कमजोर GMP के बावजूद आईपीओ का शानदार डेब्यू, पहले ही दिन निवेशकों को मिला 11% प्रीमियमनेक्सएज कैपिटल ने पहली फंडिंग में जुटाए 2 करोड़ डॉलर, छोटे शहरों तक बढ़ाएगी पहुंचडिविडेंड बांट रहे PSU शेयर में निवेश का मौका! ब्रोकरेज ने कहा – ₹220 तक जाएगा भावईवी आते ही गाड़ी की वायरिंग का खर्च हो सकता है दोगुना, मदरसन सुमी वायरिंग में दिख रहा ब्रोकरेज को मौकासनशाइन पिक्चर्स आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग, शेयर 10% प्रीमियम पर खुला; अब बेचें या होल्ड करें?ईरान पर अमेरिका का ‘इकोनॉमिक डी-डे’! ट्रंप ने दी चेतावनी, साथ देने वाले देशों पर भी लगेंगे कड़े प्रतिबंधपॉर्श के साथ बड़ी डील के बाद भी TCS का शेयर फिसला, आगे क्या करें निवेशक- ब्रोकरेज ने दिए ₹3,000 तक के टारगेट

ऐक्सिस एएमसी ने सेबी संग मामला निपटाया

Advertisement

सेबी का आदेश है कि एएमसी के खाताबही पर शुल्क नहीं वसूला जाना चाहिए क्योंकि इससे बड़ी एएमसी को प्रतिस्पर्धात्मक फायदा मिलता है।

Last Updated- November 27, 2024 | 7:51 AM IST
SEBI
Representative image

ऐक्सिस ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी और ऐक्सिस म्युचुअल फंड ट्रस्टी ने 16.57 लाख रुपये का भुगतान करके भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ मामला सुलझा लिया है। यह मामला एएमसी के बही-खातों पर कुल व्यय अनुपात (टीईआर) वसूलने के कथित चलन से संबंधित है।

सेबी ने इस मामले में मार्च में कारण बताओ नोटिस जारी किया था और एएमसी ने जून में निपटान के लिए आवेदन किया था। सेबी के पूर्णकालिक सदस्यों की समिति ने एक समिति की सिफारिशों के आधार पर समझौते को मंजूरी दी। टीईआर का तात्पर्य किसी योजना में निवेश पर वसूले जाने वाले कुल शुल्क से है।

सेबी का आदेश है कि एएमसी के खाताबही पर शुल्क नहीं वसूला जाना चाहिए क्योंकि इससे बड़ी एएमसी को प्रतिस्पर्धात्मक फायदा मिलता है। निवेशकों के लिए फंड चुनते समय टीईआर एक महत्वपूर्ण पहलू है और कम टीईआर किसी योजना को ज्यादा आकर्षक बनाता है।

Advertisement
First Published - November 27, 2024 | 7:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement