facebookmetapixel
Advertisement
Petrol-Diesel Rate Today: पेट्रोल 100 के पार, डीजल भी महंगा! 10 दिन में चौथी बढ़ोतरी से आम आदमी की जेब पर डबल मारStocks To Watch Today: TVS, Paytm, RBL Bank समेत इन शेयरों में आज दिख सकती है बड़ी हलचल, रखें नजरआसमान से बरसती आग के बीच पैरामीट्रिक बीमा की भारी मांग, मौसम के मिजाज ने बदला इंश्योरेंस मार्केटटाटा-बिरला की राह पर किर्लोस्कर समूह! रियल एस्टेट मार्केट में धाक जमाने के लिए बनाया मेगा प्लानटाटा संस को लिस्ट करने की मांग फिर तेज, इनगवर्न ने कहा: बेहतर पूंजी आवंटन के लिए लिस्टिंग जरूरीशेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बीच गहराया बड़ा संकट, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने बढ़ाई भारत की टेंशनइतिहास की गूंज: साल 1973 और आज का भारत; तेल का झटका, महंगाई और मोदी सरकार के सामने बड़ी चुनौतीEditorial: RBI से सरकार को मिला ₹2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड फंड, फिर भी नहीं कम होंगी वित्तीय मुश्किलेंBS Survey: RBI जून में नहीं बदलेगा रीपो रेट, पर चालू वित्त वर्ष में बढ़ सकती है आपके लोन की EMI‘चीन-पाकिस्तान की चुनौतियों से निपटने को तैयार है थिएटर कमान’, CDS अनिल चौहान का बड़ा बयान

सुपरटेक के ​खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी, NCLT के आदेश को बरकरार रखा

Advertisement

एनसीएलटी के दिल्ली पीठ ने 12 जून, 2024 को बैंक ऑफ महाराष्ट्र की याचिका पर सुपरटेक रियल्टर्स के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था।

Last Updated- August 14, 2025 | 10:36 PM IST
NCLAT

कंपनी विधि अपील पंचाट (एनसीएलएटी) ने बुधवार को पुष्टि की कि रियल्टी फर्म सुपरटेक की सहायक इकाई सुपरटेक रियल्टर्स के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही शुरू की जा सकती है। सुपरटेक भी कुछ अन्य समूह कंपनियों के साथ दिवालियापन की कार्यवाही से जूझ रही है।

एनसीएलएटी ने राष्ट्रीय कंपनी वि​धि पंचाट (एनसीएलटी) दिल्ली पीठ के आदेश को बरकरार रखा। एनसीएलटी के दिल्ली पीठ ने 12 जून, 2024 को बैंक ऑफ महाराष्ट्र की याचिका पर सुपरटेक रियल्टर्स के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था, जिसमें 168 करोड़ रुपये की चूक का दावा किया गया था।

सुपरटेक ने वित्त पोषण के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम से 735.58 करोड़ रुपये मांगे। परियोजना में आवासीय अपार्टमेंट, कार्यालय, खुदरा स्थान और एक लक्जरी होटल के आंशिक वित्त पोषण के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 150 करोड़ रुपये का ऋण मांगा गया। 14 दिसंबर, 2012 को बैंक ने 150 करोड़ रुपये का टर्म लोन स्वीकृत किया।

जब कंपनी ऋण चुकाने में विफल रही, तो 28 सितंबर, 2018 को उसके खाते को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घोषित कर दिया गया। 8 अप्रैल, 2022 को, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सुपरटेक रियल्टर्स के खिलाफ धारा 7 के तहत एक आवेदन दायर किया, जिसमें 168 करोड़ रुपये की चूक का हवाला दिया गया। मामले के दौरान, सुपरटेक ने ऋण स्वीकार करते हुए 15 जून, 2022 को एकमुश्त निपटान (ओटीएस) की पेशकश की।

हालांकि बैंक ने ओटीएस को मंजूरी दे दी थी, लेकिन बाद में अनुपालन न करने के कारण इसे रद्द कर दिया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 17 नवंबर, 2022 को रद्दीकरण के खिलाफ सुपरटेक की चुनौती को खारिज कर दिया और 15 दिसंबर, 2022 को सर्वोच्च न्यायालय ने इसे बरकरार रखा। सुपरटेक ने 9 फरवरी, 2024 को एक और एकमुश्त भुगतान यानी ओटीएस किया, जिसमें कोटक एडवाइजर्स के सहयोग से सभी ऋणदाताओं के बकाया का निपटान करने के लिए 310 करोड़ रुपये की पेशकश की गई।

Advertisement
First Published - August 14, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement