facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Stock market holiday: क्या बुधवार को शेयर बाजार बंद रहेगा? BSE-NSE पर ट्रेडिंग होगी या नहीं

Advertisement

Stock Market Holiday: नवंबर में भी बाजार एक दिन के लिए बंद रहेगा। 5 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव के अवसर पर बाजारों की छुट्टी रहेगी।

Last Updated- October 22, 2025 | 8:55 AM IST
Share market holiday

Stock market holiday: भारतीय शेयर बाजार दिवाली पर आजोजित स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में बढ़त के साथ बंद हुए। कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों और अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव में संभावित कमी के चलते निवेशकों की धारणा पर पॉजिटिव असर पड़ा। इसी के साथ बाजार ने संवत 2082 की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की। सेंसेक्स और निफ्टी 50 लगातार पांचवें ट्रेडिंग सेशन में चढ़कर बंद हुए।

एक घंटे के स्पेशल सेशन में निफ्टी 50 (Nifty-50) में 0.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 25,868.6 पर पहुंच गया। जबकि सेंसेक्स 0.07% बढ़कर 84,426.34 पर बंद हुआ। यह सितंबर 2024 के बाद का इंडेक्स का सबसे हाई क्लोजिंग लेवल है।

इस बीच, बुधवार (22 अक्टूबर) को दिवाली बालिप्रतिपदा के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। अक्टूबर 2025 में कुल तीन स्टॉक मार्केट अवकाश हैं। बाजार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा और 21 अक्टूबर दिवाली के चलते बंद रहे। जबकि 22 अक्टूबर को दिवाली बालिप्रतिपदा के मौके पर बंद रहेंगे।

नवंबर में भी बाजार एक दिन के लिए बंद रहेगा। 5 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव के अवसर पर बाजारों की छुट्टी रहेगी। जबकि 25 दिसंबर को क्रिसमस (Christmas) के चलते बाजार बंद रहेंगे।

संवत 2082 की शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार ने संवत 2081 को मामूली बढ़त के साथ समाप्त किया। भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी टैरिफ की चिंताओं, कमजोर आय और विदेशी पूंजी इनफ्लो के बीच शेयर बाजार के बेंचमार्क निफ्टी 50 में 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

बाजार के जानकारों का कहना है कि नया संवत शुभ संकेत दे रहा है। आयकर में राहत, जीएसटी सुधार, स्वस्थ मानसून और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं में कमी के कारण कंपनियों की कमाई में सुधार की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - October 22, 2025 | 8:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement