facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Midwest IPO: 24 अक्टूबर को होगी लिस्टिंग, ग्रे मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव संकेत; GMP ₹100 पर पंहुचा

Advertisement

Midwest IPO GMP: मिडवेस्ट आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अनलिस्टेड मार्केट में मिडवेस्ट आईपीओ के शेयर ₹1165 पर ट्रेड कर रहे थे।

Last Updated- October 22, 2025 | 12:09 PM IST
GSP Crop Science IPO

Midwest IPO GMP: मिडवेस्ट लिमिटेड आईपीओ की लिस्टिंग शुक्रवार (24 अक्टूबर) को शेयर बाजार में हो सकती है। इससे पहले मंगलवार को आईपीओ के अलॉटमेंट को फाइनल रूप दे दिया गया। आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए बुधवार (15 अक्टूबर) को खुला था और शुक्रवार (17 अक्टूबर) को बंद हो गया था। आईपीओ का प्राइस बैंड 1014 से 1065 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

Midwest IPO GMP

मिडवेस्ट आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अनलिस्टेड मार्केट में मिडवेस्ट आईपीओ के शेयर गुरुवार (22 अक्टूबर) को 1165 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। यह इश्यू के अपर प्राइस बैंड 1065 रुपये से 100 रुपये या 10 फीसदी ज्यादा है। लिस्टिंग के दिन अगर यही रुझान रहते है तो निवेशकों को हर लॉट पर 1400 रुपये का मुनाफा हो सकता है।

Midwest IPO Details

मिडवेस्ट आईपीओ की डिटेल्स की बात करें तो इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रिजर्व रखा गया था। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के लिए 15 फीसदी और रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी रिजर्व रखा गया है।

आईपीओ के लिए तीन दिन की सब्सक्रिप्शन विंडो शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को बंद हुआ। शेयरों का अलॉटमेंट 20 अक्टूबर (सोमवार) को किया गया। ,23 अक्टूबर (गुरुवार) को अपने डिमैट अकाउंट में शेयर जमा किये जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 24 अक्टूबर (शुक्रवार) को एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) पर की जा सकती है। केफिन टेक्नोलॉजीज इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। जबकि डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।

क्या करती है कंपनी ?

मिडवेस्ट नेचुरल पत्थरों की खोज, माइनिंग, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और एक्सपोर्ट के क्षेत्र में काम करती है। यह भारत की सबसे बड़ी ब्लैक गैलेक्सी ग्रेनाइट प्रोडक्शन और निर्यातक है। कंपनी के पास देश के चार राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में फैले कुल 20 सक्रिय खदानें हैं। इनमें 16 ग्रेनाइट, 3 क्वार्ट्ज और 1 मार्बल खदान शामिल है।

Advertisement
First Published - October 22, 2025 | 12:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement