facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकार

Majhi Ladki Bahin Yojana: महिलाओं की स्कीम में 12 हजार पुरुषों को मिला फायदा! चौंकाने वाला खुलासा

Advertisement

आरटीआई से खुलासा - महाराष्ट्र सरकार की महिला कल्याण योजना में 12,431 पुरुषों और 77,980 महिलाओं को गलत भुगतान, ₹164 करोड़ से ज्यादा की राशि गलत खातों में गई।

Last Updated- October 22, 2025 | 2:20 PM IST
Majhi Ladki Bahin Yojana

महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana) में बड़ा घोटाला सामने आया है। आरटीआई (RTI) के जरिए मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत कम से कम 12,431 पुरुषों को गलती से लाभ दिया गया, जबकि यह योजना केवल महिलाओं के लिए है।

यह योजना 21 से 65 साल की महिलाओं के लिए है, जिनके परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख रुपये से कम है। पात्र महिलाओं को इस योजना के तहत हर महीने ₹1,500 रुपये दिए जाते हैं।

कितने लोगों को गलत तरीके से मिला फायदा?

इस योजना को चलाने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD Department) ने बताया कि जांच में सामने आया कि 12,431 पुरुषों और 77,980 महिलाओं को गलती से यह लाभ मिला। इन सभी को अब लाभार्थी लिस्ट से हटा दिया गया है।

आरटीआई में खुलासा हुआ कि पुरुषों को औसतन 13 महीने तक और महिलाओं को 12 महीने तक हर महीने ₹1,500 रुपये दिए गए। यानी पुरुषों को लगभग ₹24.24 करोड़ और महिलाओं को लगभग ₹140.28 करोड़, कुल मिलाकर ₹164.52 करोड़ रुपये से ज्यादा का गलत भुगतान हुआ।

फिलहाल इस योजना के तहत करीब 2.41 करोड़ महिलाएं लाभ ले रही हैं, जिस पर राज्य सरकार को हर महीने लगभग ₹3,700 करोड़ रुपये का खर्च आता है।

सरकारी कर्मचारी भी शामिल

एक और आरटीआई जवाब में विभाग ने माना कि कम से कम 2,400 सरकारी कर्मचारियों, जिनमें कुछ पुरुष भी शामिल हैं, ने भी गलत तरीके से इस योजना का लाभ उठाया। विभाग ने बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है, हालांकि अब तक किसी के खिलाफ वसूली या सजा की कार्रवाई नहीं हुई है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि ये गड़बड़ी तो “हिमखंड का सिरा (Tip of the iceberg)” मात्र है। अधिकारी ने बताया, “हम अभी यह गणना कर रहे हैं कि कुल कितना पैसा गलत खातों में गया। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, आंकड़े और बढ़ सकते हैं।”

अधिकारियों के मुताबिक, जून से जुलाई 2025 के बीच लगभग 26.34 लाख संदिग्ध खातों के भुगतान पर रोक लगा दी गई थी। उन्होंने कहा कि यह गड़बड़ी योजना के शुरू होने के समय जांच और सत्यापन प्रक्रिया में कमी के कारण हुई।

Advertisement
First Published - October 22, 2025 | 2:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement