facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Tata Motors CV की लिस्टिंग डेट पर बड़ा अपडेट! दिसंबर से बाजार में शुरू हो सकती है ट्रेडिंग

Advertisement

टाटा मोटर्स के डिमर्जर के बाद टीएमएल कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड ने शेयर अलॉटमेंट पूरा कर लिया है, अब बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग की तैयारी चल रही है।

Last Updated- October 22, 2025 | 1:56 PM IST
TATA Motors

टाटा मोटर्स के डिमर्जर की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हो चुकी है। इस डिमर्जर के तहत कंपनी के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस को अलग कर दिया गया है, जो अब टीएमएल कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (TML Commercial Vehicles Limited – TMLCV) के नाम से जानी जाएगी। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को ईमेल के माध्यम से शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग से जुड़ी अहम जानकारी दी है।

शेयर किसे और कितने मिले हैं?

टाटा मोटर्स सीवी ने बताया कि कंपनी ने कुल 3,68,23,31,373 (3.68 अरब) पूरी तरह से चुकाए गए इक्विटी शेयर अपने योग्य शेयरधारकों को आवंटित किए हैं। ये शेयर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPVL) के उन शेयरधारकों को मिले हैं जो 14 अक्टूबर 2025 की रिकॉर्ड डेट तक पात्र थे।

शेयर 1:1 के अनुपात में दिए गए हैं यानी TMPVL के हर एक शेयर के बदले टाटा मोटर्स सीवी का एक शेयर मिला है। प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू ₹2 तय की गई है। कंपनी की बोर्ड समिति ने 15 अक्टूबर 2025 को इन शेयरों के अलॉटमेंट को मंजूरी दी। इन शेयरों का ISIN नंबर INE1TAE01010 है। यह कदम डिमर्जर के बाद कंपनी के नए ढांचे को लागू करने की दिशा में एक बड़ा पड़ाव माना जा रहा है।

लिस्टिंग कब और कहां होगी?

टाटा मोटर्स सीवी ने कहा है कि वह अपने शेयरों की बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) दोनों स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग की प्रक्रिया में है। कंपनी ने बताया कि जब तक स्टॉक एक्सचेंजों से लिस्टिंग और ट्रेडिंग की औपचारिक अनुमति नहीं मिल जाती, शेयरधारकों के डिमैट अकाउंट में शेयर फ्रीज रहेंगे, यानी निवेशक फिलहाल इन शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर पाएंगे।

कंपनी के अनुसार, आवश्यक आवेदन जमा करने के बाद लिस्टिंग प्रक्रिया में आम तौर पर 45 से 60 दिन लगते हैं। इसका मतलब है कि टाटा मोटर्स सीवी के शेयरों की लिस्टिंग दिसंबर 2025 के मध्य तक बीएसई और एनएसई पर हो सकती है। कंपनी ने यह भी कहा है कि जैसे ही स्टॉक एक्सचेंज से अप्रूवल मिलेगा, इसकी जानकारी शेयरधारकों को ईमेल के माध्यम से दी जाएगी और कंपनी की वेबसाइट पर भी पब्लिश की जाएगी।

डिमर्जर के बाद टाटा मोटर्स के शेयर का क्या हुआ?

14 अक्टूबर 2025 को टाटा मोटर्स के शेयरों में एक विशेष ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया गया ताकि नई कंपनी के शेयर मूल्य का निर्धारण किया जा सके। इस दौरान बीएसई पर टाटा मोटर्स का शेयर ₹660.90 से गिरकर ₹399 पर बंद हुआ, यानी ₹261.90 की एडजस्टमेंट दर्ज की गई। वहीं एनएसई पर शेयर ₹660.75 से घटकर ₹400 पर बंद हुआ, जिससे ₹260.75 की एडजस्टमेंट हुई।

इसका अर्थ है कि निवेशकों के पोर्टफोलियो में अब टाटा मोटर्स और टाटा मोटर्स सीवी दोनों कंपनियों के शेयर शामिल होंगे, जिनकी कुल वैल्यू लगभग पहले जैसी ही रहेगी।

आगे क्या उम्मीद की जा सकती है?

टाटा मोटर्स का यह डिमर्जर कंपनी के इतिहास में एक अहम कदम माना जा रहा है। इसके जरिए कंपनी ने अपने पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल बिजनेस को अलग-अलग इकाइयों में बांटा है ताकि दोनों सेगमेंट अपने-अपने क्षेत्र में अधिक ध्यान और स्वतंत्रता के साथ काम कर सकें। अब जबकि शेयर अलॉटमेंट पूरा हो चुका है, कंपनी लिस्टिंग की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटी है। उम्मीद है कि टाटा मोटर्स सीवी के शेयर दिसंबर 2025 के मध्य तक स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

Advertisement
First Published - October 22, 2025 | 1:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement