facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

बुलेट बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 21% उछला, रॉयल एनफील्ड की बिक्री मजबूत; ₹958 करोड़ निवेश को मंजूरी

Advertisement

रॉयल एनफील्ड ने तीसरी तिमाही में 3,25,773 मोटरसाइकिलों की बिक्री दर्ज की, जो वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में बेची गई 2,69,039 मोटरसाइकिलों के मुकाबले 21 फीसदी ज्यादा है

Last Updated- February 10, 2026 | 7:44 PM IST
royal enfield

Eicher Motors Q3FY26 Results: बुलेट बाइक बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स लिमिटेड ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 21.37 फीसदी बढ़कर 1,420.61 करोड़ रुपये हो गया। मजबूत बिक्री के कारण कंपनी के मुनाफे में यह वृद्धि दर्ज की गई है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 1,170.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने दोपहिया यूनिट रॉयल एनफील्ड की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 958 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है।

आयशर मोटर्स का रेवेन्यू बढ़ा

आयशर मोटर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में उसका ऑपरेशन से रेवेन्यू 6,114.04 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,973.12 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 4,785.69 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 3,964.59 करोड़ रुपये था।

Also Read: Oil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलान

रॉयल एनफील्ड की बिक्री 21% बढ़ी

रॉयल एनफील्ड ने तीसरी तिमाही में 3,25,773 मोटरसाइकिलों की बिक्री दर्ज की, जो वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में बेची गई 2,69,039 मोटरसाइकिलों के मुकाबले 21 फीसदी ज्यादा है।

कंपनी ने बताया कि वीई कमर्शियल व्हीकल्स (VECV) ने तीसरी तिमाही में 26,086 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष की 21,010 यूनिट से ज्यादा है।

रॉयल एनफील्ड का प्रदर्शन उत्साहजनक

आयशर मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और रॉयल एनफील्ड के सीईओ बी गोविंदराजन ने कहा, ”कंपनी का मजबूत प्रदर्शन इस तिमाही में भी जारी रहा। यह पिछले छह तिमाहियों से बनी रफ्तार का नतीजा है। उन्होंने कहा कि आयशर मोटर्स ने अनुशासित तरीके से काम किया है। रॉयल एनफील्ड और VECV- दोनों का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा।”

VECV के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ विनोद अग्रवाल ने कहा कि लंबे मॉनसून के बाद तीसरी तिमाही में वाणिज्यिक वाहन उद्योग में मजबूत सुधार देखा गया है। जीएसटी सुधारों और त्योहारी सीजन ने उपभोक्ता भावनाओं और परिवहन की मांग को बेहतर करने में मदद की है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 10, 2026 | 7:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement