facebookmetapixel
Advertisement
केविन वार्श के नामांकन पर बाजार की प्रतिक्रिया आश्चर्यजनक, अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर आशावादी बोफारूस में 1 करोड़ मजदूरों की भारी डिमांड: क्या भारतीय श्रमिकों के पास है विदेश में मोटी कमाई का मौका?अब UPI से सीधे बैंक खाते में आएगा PF का पैसा! टेस्टिंग हुई शुरू, जानें कब से उठा सकेंगे सुविधा का लाभशहरी सहकारी बैंकों के लिए बिना गारंटी वाले लोन की सीमा बढ़ाकर 20% करने का प्रस्तावबुलेट बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 21% उछला, रॉयल एनफील्ड की बिक्री मजबूत; ₹958 करोड़ निवेश को मंजूरीTitan Q3 Results: 61% की जबरदस्त उछाल के साथ मुनाफा ₹1,684 करोड़ हुआ, रेवेन्यू ₹24,900 करोड़ के पारडीपफेक पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटाना होगा AI कंटेंट, 20 फरवरी से नए डिजिटल नियम लागूExplainer: ऑफिस में अब नहीं होगी मील की चिंता! ‘ईट नाउ पे लेटर’ से लंच ब्रेक बनेगा और भी खुशनुमाबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने किराये पर दी प्रोपर्टी, जानें कितनी होगी हर महीने कमाई200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा

Titan Q3 Results: 61% की जबरदस्त उछाल के साथ मुनाफा ₹1,684 करोड़ हुआ, रेवेन्यू ₹24,900 करोड़ के पार

Advertisement

कंपनी की कुल कमाई भी तेजी से बढ़ी। इस तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 24,915 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 17,550 करोड़ रुपये से 42 फीसदी ज्यादा है

Last Updated- February 10, 2026 | 7:27 PM IST
Titan Company Ltd
फोटो क्रेडिट: Shutterstock

टाइटन कंपनी की कमाई में तीसरी तिमाही में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। ज्वेलरी और घड़ियां बनाने वाली टाटा ग्रुप की यह कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) में अपना नेट प्रॉफिट 61 फीसदी बढ़ाकर 1,684 करोड़ रुपये कर लिया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,047 करोड़ रुपये था। अगर पिछली तिमाही से तुलना करें, तो मुनाफा 1,120 करोड़ रुपये से बढ़कर 50.3 फीसदी ज्यादा रहा।

कंपनी की कुल कमाई भी तेजी से बढ़ी। इस तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 24,915 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 17,550 करोड़ रुपये से 42 फीसदी ज्यादा है। पिछली तिमाही के 16,461 करोड़ रुपये से तो 51.2 फीसदी का बड़ा जंप आया।

कंपनी का कहना है कि इस बढ़िया नतीजे का सबसे बड़ा क्रेडिट उसके ज्वेलरी बिजनेस को जाता है। त्योहारों का सीजन चालू था और सोने की कीमतें भी काफी ऊंची चल रही थीं, जिससे ग्राहक खूब खरीदारी करते दिखे।

टाइटन के मैनेजिंग डायरेक्टर अजॉय चावला ने बताया, “यह तिमाही हमारे लिए बहुत खास रही। हमने करीब 40 फीसदी की ग्रोथ हासिल की। हमारे मुख्य बिजनेस में सब जगह अच्छा प्रदर्शन रहा। फेस्टिव सीजन में लोग हर तरह के प्रोडक्ट्स की तरफ आकर्षित हुए। चाहे महंगे वाले हों या आम बजट में आने वाले, हर सेगमेंट में मांग मजबूत दिखी।”

उन्होंने खासतौर पर ज्वेलरी बिजनेस की तारीफ की। कहा कि यहां एक्सचेंज के अच्छे-खासे ऑफर, नई कलेक्शन लॉन्च और कई आकर्षक बंडल स्कीम्स चलाई गईं। इसी वजह से ग्राहकों की संख्या बढ़ी और यह कंपनी के लिए अब तक की सबसे शानदार ग्रोथ वाली तिमाहियों में से एक बन गई।

Also Read: Oil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलान

सेगमेंट के हिसाब से कैसा रहा प्रदर्शन?

ज्वेलरी बिजनेस सबसे आगे रहा। यहां रेवेन्यू 22,517 करोड़ रुपये पहुंचा, जो साल-दर-साल 42 फीसदी ज्यादा है। इस सेगमेंट का EBIT 2,475 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 11 फीसदी का रहा।

घड़ियों का सेगमेंट भी बढ़ा। रेवेन्यू 1,295 करोड़ रुपये हुआ, 14 फीसदी की बढ़ोतरी। EBIT 156 करोड़ रुपये के साथ मार्जिन 12 फीसदी रहा। आंखों की देखभाल यानी Eyecare में रेवेन्यू 231 करोड़ रुपये रहा, 18 फीसदी ऊपर। EBIT 24 करोड़ रुपये और मार्जिन 10.5 फीसदी।

टाइटन इंजीनियरिंग एंड ऑटोमेशन (TEAL) ने सबसे तेज रफ्तार दिखाई। रेवेन्यू 323 करोड़ रुपये पहुंचा, 67 फीसदी की ग्रोथ। EBIT 36 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 11.3 फीसदी का। नतीजे आने से पहले मंगलवार को BSE पर कंपनी के शेयर 0.24 की उछाल के साथ 4,267.05 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - February 10, 2026 | 7:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement