facebookmetapixel
Advertisement
जॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने किराये पर दी प्रोपर्टी, जानें कितनी होगी हर महीने कमाई

Advertisement

यह प्रोपर्टी मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्थित ट्रेड सेंटर, BKC में स्थित है। सूद ने यह प्रोपर्टी HDFC बैंक लिमिटेड को 9 साल के लिए लीज पर दे दी है

Last Updated- February 10, 2026 | 7:36 PM IST
Sonu Sood

Bollywood actor rented property: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने अपनी एक कमर्शियल प्रोपर्टी किराये पर दी है। यह प्रोपर्टी मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्थित ट्रेड सेंटर, BKC में स्थित है। सूद ने यह प्रोपर्टी HDFC बैंक लिमिटेड को 9 साल के लिए लीज पर दे दी है।

सूद को कितना मिलेगा किराया?

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार यह डील फरवरी 2026 में रजिस्टर हुई, जिसकी जानकारी स्क्वेयर यार्ड्स ने महाराष्ट्र IGR वेबसाइट के हवाले से दी है। लीज के मुताबिक यूनिट का शुरुआती मासिक किराया 11.75 लाख रुपये तय किया गया है। पहले 3 साल: ₹11.75 लाख प्रति माह किराया मिलेगा। हर 3 साल बाद किराया 15 फीसदी बढ़ेगा। इस डील में ₹70.50 लाख का सिक्योरिटी डिपॉजिट शामिल है। यूनिट के साथ तीन कार पार्किंग भी दी गई हैं।

Also Read: एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डील

प्रॉपर्टी का आकार और निवेश

सोनू सूद की इस कमर्शियल प्रोपर्टी का कारपेट एरिया 2,700 वर्ग फुट (250.83 वर्ग मीटर) है। सूद द्वारा यह प्रोपर्टी ₹24.25 करोड़ रुपये में अक्टूबर 2012 में खरीदी गई। लीज शर्तों के आधार पर इस संपत्ति से करीब 6.7% का औसत वार्षिक रेंटल यील्ड मिल रहा है।

BKC क्यों है प्रीमियम लोकेशन?

बांद्रा और BKC मुंबई के सबसे महंगे और स्थापित रियल एस्टेट बाजारों में गिने जाते हैं। यह इलाका वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, बांद्रा स्टेशन और आगामी मेट्रो से अच्छी तरह जुड़ा है और लोअर परेल व अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट इसके पास ही स्थित है। यहां कई हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल्स और फिल्मी हस्तियों का निवास है।

कौन हैं सोनू सूद?

सोनू सूद हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता, निर्माता और उद्यमी हैं। उन्होंने Kallazhagar (1999) से करियर शुरू किया और Arundhati (2009) में अभिनय के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड (साउथ) जीता। कोविड-19 महामारी के दौरान उनके सामाजिक कार्यों ने उन्हें देशभर में विशेष पहचान भी दिलाई।

Advertisement
First Published - February 10, 2026 | 6:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement