शेयर बाजार

Oil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलान

वित्त वर्ष 2025-26 की तिसरी तिमाही में इस महारत्न कंपनी की कुल कमाई 4 फीसदी बढ़कर 9767.98 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 9391.25 करोड़ रुपये थी

Published by
अंशु   
Last Updated- February 10, 2026 | 6:16 PM IST

Oil India Q3FY26 results: भारत सरकार की महारत्न कंपनियों में से एक ऑयल इंडिया ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। Q3FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 10.7 फीसदी घटकर 1,195.08 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की समान अवधि यानी Q3FY25 में कंपनी ने 1338.85 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। मुनाफे में गिरावट के बावजूद भी कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को 7 रुपये के इंटरिम डिविडेंड का तोहफा दिया है।

Oil India का ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़ा

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि उसके ऑपरेशन से रेवेन्यू में हल्की बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर तिमाही में ऑयल इंडिया का रेवेन्यू 9111.43 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 9089.14 करोड़ रुपये था।

Also Read: इक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिर

Oil India की कमाई 4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2025-26 की तिसरी तिमाही में इस महारत्न कंपनी की कुल कमाई 4 फीसदी बढ़कर 9767.98 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 9391.25 करोड़ रुपये थी।

शेयरहोल्डर्स को 70% डिविडेंड का तोहफा

मुनाफे में गिरावट के बावजूद कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 7 रपये के इंटरिम डिविडेंड को भी मंजूरी दी। प्रतिशत के लिहाज से यह 70% है। 11 मार्च 2026 तक या उससे पहले डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। कंपनी ने 2025-26 के दूसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए पात्र शेयरधारकों की पहचान करने हेतु 18 फरवरी 2026, बुधवार को रिकॉर्ड डेट तय की है।

First Published : February 10, 2026 | 5:16 PM IST