facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

रूसी तेल खरीद घटाएगा भारत, व्यापार मुद्दों पर हुई चर्चा: ट्रंप

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर दीवाली की शुभकामनाएं दी

Last Updated- October 22, 2025 | 10:17 PM IST
Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप मंगलवार को वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में दीवाली समारोह में हुए शामिल। फोटो : पीटीआई

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर दीवाली की शुभकामनाएं दीं और बाद में व्हाइट हाउस में संवाददाताओं को बताया कि दोनों के बीच व्यापार मुद्दों और पाकिस्तान के साथ भारत के संघर्ष पर भी चर्चा हुई।

पिछले हफ्ते के अपने दावे के उलट ट्रंप ने कहा कि भारत रूस से तेल खरीद को पूरी तरह बंद करने के बजाय उसे कम करेगा। उन्होंने कहा कि भारत रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा। पिछले हफ्ते ट्रंप ने दावा किया था कि भारत रूस से तेल की खरीद बंद कर देगा।

भारत ने यह स्पष्ट नहीं किया कि दोनों नेताओं ने व्यापार और भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद पर चर्चा की या नहीं। हालांकि भारत में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान पाकिस्तान पर कोई चर्चा नहीं हुई।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि मोदी ने ट्रंप को उनकी ‘दीवाली की शुभकामनाओं और व्यक्तिगत फोन कॉल’ के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी मजबूती पर जोर दिया और आतंकवाद से निपटने तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

फोन पर हुई बातचीत से पता चलता है कि ट्रंप ने भारत की आलोचना में नरमी बरती है, खास कर रूस से तेल खरीदने के मामले में लेकिन पाकिस्तान पर उनके दावों पर चर्चा से दोनों पक्षों के बीच विश्वास की कमी का संकेत मिलता है। यह बातचीत बुधवार को बनी अनिश्चितता के संदर्भ में महत्त्वपूर्ण हो जाती है कि प्रधानमंत्री रविवार से कुआलालंपुर में शुरू हो रहे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे या नहीं।

ट्रंप ने कहा है कि वह मलेशियाई राजधानी की यात्रा करेंगे। मोदी ने 2014 के बाद से केवल एक बार ही पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लिया है।

अमेरिकी शुल्क लगाए जाने के बाद 16 सितंबर से मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर यह तीसरी बातचीत है। 16 अक्टूबर को ट्रंप ने दावा किया था कि मोदी ने उन्हें फोन पर आश्वासन दिया है कि भारत रूसी तेल की खरीद बंद कर देगा। मगर उसके कुछ ही घंटों बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे दोनों नेताओं के बीच ऐसी किसी भी फोन कॉल की जानकारी नहीं है।

हालांकि आज की फोन कॉल के बाद व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत धीरे-धीरे रूसी तेल की खरीद कम करेगा। मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘राष्ट्रपति ट्रंप, आपकी फोन कॉल और दीवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। दीपों के इस पर्व पर हमारे दो महान लोकतंत्र दुनिया को आशा की किरण दिखाते रहें और सभी रूपों में आतंकवाद के ​खिलाफ एकजुट रहें।’

(साथ में एजेंसियां)

Advertisement
First Published - October 22, 2025 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement