facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी फंड्स के लिए बदल रहे टैक्स नियम, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया ग्लोबल फंड मैनेजमेंट हब?NRI भी बना सकते हैं NPS से रिटायरमेंट फंड; जानिए कितना पैसा लगाएं, कहां निवेश होगा और कब निकाल सकेंगेनिवेश का मौका! मिल सकता है 40% से ज्यादा का रिटर्न, जानें ब्रोकरेजेज की टॉप 5 पिक्समधु नायर बने बड़ौदा बीएनपी परिबा एएमसी के नए CEO, अगले दौर के ग्रोथ पर होगा फोकसटाटा संस की कमान के लिए खींचतान जारी, परिवार के सदस्य और बड़े अधिकारी लिस्ट मेंभारत की पानी कंपनियों का अगला बाजार देश में नहीं, पश्चिम एशिया में?AI डेटा सेंटर की दौड़ में भारत के सामने बिजली की बड़ी चुनौती, एक रैक को चाहिए 40 से 130 किलोवाटटाटा के शेयरों में आज कौन चमका, कौन फिसला? जेफरीज की पसंद बने ये 4 स्टॉक्समहंगाई के मोर्चे पर राहत! जुलाई में WPI घटकर 9.78%, खाने-पीने की चीजों और ईंधन के भाव पड़े नरमडोमिनोज पिज्जा-पोपायेज की दमदार ग्रोथ से जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर में 6% उछाल, क्या ₹625 तक जाएगा भाव?

कार्गो कारोबार पर Air India की नजर, बेड़े में शामिल करेगी मालवाहक विमान !

Advertisement

फिलहाल एयर इंडिया के बेड़े में 118 विमान हैं तथा अन्य 470 विमानों का ऑर्डर दिया गया है।

Last Updated- April 16, 2023 | 9:43 PM IST
Air India
BS

एयर इंडिया (Air India) मालवाहक विमानों को शामिल करने की संभावना पर विचार कर रही है क्योंकि वह अपने कार्गो कारोबार में इजाफे और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने पर विचार कर रही है।

विमानन कंपनी अपने नए प्रबंधन के तहत परिवर्तन के दौर से गुजर रही है, जिसमें नेटवर्क विस्तार, बेहतर ग्राहक अनुभव और प्रौद्योगिकी में निवेश पर जोर दिया जा रहा है। कार्गो भी इस विमानन कंपनी के लिए ध्यान दिया जाने वाला क्षेत्र है।

फिलहाल एयर इंडिया के बेड़े में 118 विमान हैं तथा अन्य 470 विमानों का ऑर्डर दिया गया है। इंडिगो और स्पाइसजेट के विपरीत इसके पास कोई मालवाहक विमान नहीं है। इसके द्वारा ढुलाई किया जाने वाला सारा कार्गो इसके यात्री विमान के ‘बेली स्पेस’ में ले जाया जाता है। लेकिन मालवाहक परिचालन की योजनाओं की समीक्षा की जा रही है।

एयर इंडिया ने एक ईमेल के जवाब में कहा कि हम प्रत्यक्ष रूप से और साझेदारों के सहयोग से मालवाहक क्षमता को नेटवर्क में शामिल करने की संभावना तलाश रहे हैं।

विमानन कंपनी ने कहा कि हम पिछले एक साल में अपने कार्गो राजस्व में पहले ही काफी इजाफा देख चुके हैं। यह सभी पहलों के साथ बढ़ता रहेगा, साथ ही बेली-होल्ड क्षमता में भी इजाफा होगा क्योंकि हम अपने अंतरराष्ट्रीय वाइड बॉडी नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं। एयर इंडिया में कार्गो राजस्व मिश्रण का महत्त्वपूर्ण भाग रहने की उम्मीद है। अलबत्ता कंपनी आंकड़े साझा नहीं किए।

कार्गो विभाग में नई भर्तियों के साथ एक नया ढांचा तैयार किया गया है। हाल तक अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड में मुख्य कार्गो अधिकारी रहे रमेश मामिडाला ने एयर इंडिया में कार्गो कारोबार के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला है।

Advertisement
First Published - April 16, 2023 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement