facebookmetapixel
Advertisement
सोने की कीमतों में उछाल: अभी निवेश करें, मुनाफा वसूलें या पोर्टफोलियो रीबैलेंस करें?SIP निवेश का बदला ट्रेंड: 5 साल में मिड कैप बना नंबर-1, लार्ज कैप चौथे स्थान पर खिसका; क्या बदलें पोर्टफोलियो?GDP डेटा, कच्चे तेल की कीमत से लेकर फेड पॉलिसी तक, ये फैक्टर्स तय करेंगे इस हफ्ते शेयर बाजार की चालFPI की खरीदारी से भारतीय बाजार को मिला सहारा, अगस्त में विदेशी निवेशकों ने लगाए कुल ₹30,919 करोड़बाजार में गिरावट का असर: टॉप-10 में से 7 कंपनियों के ₹1.13 लाख करोड़ साफ, एयरटेल को सबसे बड़ा झटकाएक शेयर पर ₹94 का मोटा डिविडेंड! ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट 4 सितंबरPF का पैसा नहीं कट रहा? जानें EPFO के नए अभियान के बारे में, जो आपको ला सकता है पेंशन फंड के दायरे मेंक्यों 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य पाने के लिए 7% ग्रोथ रेट काफी नहीं है?भारी बारिश का अलर्ट: ओडिशा, बंगाल और झारखंड में बिगड़ेगा मौसम, जानें दिल्ली का हालGST काउंसिल की बैठक 12 सितंबर को, ITC नियमों में मिल सकती है राहत; रिफंड-क्रेडिट ट्रांसफर पर भी नजर

Rupee vs Dollar: डॉलर-रुपया फॉरवर्ड प्रीमियम में गिरावट

Advertisement

आरबीआई की स्वैप नीलामी के बाद रुपये में गिरावट, फॉरवर्ड प्रीमियम में कमी

Last Updated- January 28, 2025 | 10:58 PM IST
Rupee and Dollar

अमेरिकी डॉलर/रुपये के एक महीने के कॉन्ट्रैक्ट का फॉरवर्ड प्रीमियम 35 आधार अंक कम हुआ है। वहीं 1 साल का फॉरवर्ड प्रीमियम 10 आधार अंक गिरकर 2.19 प्रतिशत हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 31 जनवरी को 6 महीने की अवधि के 5 अरब डॉलर के डॉलर/रुपया खरीद/बिक्री स्वैप नीलामी की घोषणा के बाद यह गिरावट आई है।

बाजार से जुड़े हिस्सेदारों ने कहा कि ट्रेडर्स ने नीलामी के नकदी पर पड़ने वाले अपेक्षित असर को देखते हुए अपनी पोजिशन समायोजित की है। वैश्विक स्तर पर जोखिम उठाने की कम क्षमता के कारण हाजिर बाजार में रुपये में गिरावट आई है। रुपया 0.2 प्रतिशत कमजोर होकर 86.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा व्यापार पर शुल्क लगाए जाने की चिंता का असर पड़ा है। इससे निवेशकों की धारणा पर बहुत ज्यादा असर पड़ा और ज्यादातर एशियाई मुद्राएं दबाव में रहीं। साथ ही वैश्विक बाजारों ने भी जोखिम के संकेत दिए, जिसका असर रुपये सहित उभरते बाजारों की परिसंपत्तियों पर पड़ा है। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 86.34 पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - January 28, 2025 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement