facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

चांदी के भाव नए ​​​शिखर पर, सोना ₹1.38 लाख के पार

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव ₹1,38,400, जबकि चांदी के भाव ₹2,23,000 के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- December 24, 2025 | 9:59 AM IST
Gold and Silver Rate today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। प्रतीकात्मक फोटो

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा कारोबार में भारी तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार (24 दिसंबर) को लगातार तीसरे दिन घरेलू बाजार में चांदी के वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। सोना भी रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंच गया है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,38,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,23,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना रिकॉर्ड हाई के करीब

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 181 रुपये की तेजी के साथ 1,38,166 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,37,885 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 516 रुपये की तेजी के साथ 1,38,401 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,38,469 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,38,126 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने मंगलवार को 1,38,496 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही और इसके भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,347 रुपये की तेजी के साथ 2,21,000 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,19,653 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,318 रुपये की तेजी के साथ 2,22,971 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,23,742 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,21,000 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने 2,23,742 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी में रिकॉर्ड तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। Comex पर सोना 4,516.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,505.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.50 डॉलर की तेजी के साथ 4,516.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 4,555.10 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 71.68 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 71.13 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.11 डॉलर की तेजी के साथ 72.24 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 72.75 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,38,166 1,37,885 1,38,401
चांदी 2,21,000 2,19,653 2,22,971
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,516.70 4,505.70 4,516.20
चांदी 71.68 71.13 72.24

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने तक। 

Advertisement
First Published - December 24, 2025 | 9:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement