facebookmetapixel
Advertisement
सोना-चांदी पर Tata MF बुलिश, गिनाए तेजी के बड़े कारण; गिरावट में खरीदारी की दी सलाहओमान तट के पास जहाजों पर हमला : भारत ने अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी को तलब कियाबॉलीवुड अ​भिनेत्री कृ​ति सैनन परिवार ने बेचे 4 अपार्टमेंट, कमाया 107% मुनाफाRetail Inflation: मई में खुदरा महंगाई 3.93% बढ़ी; खाने-पीने की कीमतों में तेजी से बढ़ा दबावएल्गो ट्रेडिंग अपनाने की सोच रहे हैं? पहले कर लें ये जरूरी पड़तालकच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर से नीचे आते ही OMC शेयरों में खरीदारी, HPCL-BPCL चमकेCrude Oil: अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से तेल 70 डॉलर तक आने का अनुमानSpaceX IPO का धमाका! Elon Musk की दौलत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बने सबसे अमीर शख्सशेयर बाजार में कमजोरी के बीच कहां लगाएं पैसा? म्युचुअल फंड CEOs ने दी अहम सलाहEPFO का छिपा हुआ फायदा! नौकरीपेशा लोगों को मिलता है 7 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा, जानिए कैसे

पेप्सिको ने किया भारत के पेय क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा की ओर इशारा

Advertisement

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स द्वारा 2023 में कैंपा कोला पेश करने के बाद से प्रतिस्पर्धा का बाजार बदल गया है। उसने कीमतों में प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ दिया है

Last Updated- October 09, 2025 | 10:51 PM IST

भारतीय पेय क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण बेवरेजेज और स्नैक्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी पेप्सिको की वृद्धि सुस्त हुई है। कंपनी के शीर्ष नेतृत्व ने सितंबर तिमाही के परिणामों की घोषणा के बाद गुरुवार को विश्लेषकों को यह जानकारी दी।

6 सितंबर को समाप्त 12 हफ्तों के दौरान उसके अंतरराष्ट्रीय पेय कारोबार की श्रेणी में इकाई के लिहाज से बिक्री में 1 फीसदी की गिरावट आई। कंपनी ने कहा, ‘मुख्य रूप से इससे मेक्सिको और भारत में गिरावट जाहिर होती है, जिसकी पश्चिम एशिया में वृद्धि ने आंशिक रूप से भरपाई की है।’

अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी के लिए देश में गिरावट की यह लगातार दूसरी तिमाही थी। 14 जून को समाप्त 12 हफ्तों की अवधि में कंपनी ने 1 फीसदी यूनिट बिक्री में वृद्धि दर्ज की थी। लेकिन भारत की गिरावट ने इसे बराबर कर दिया था।

पेप्सिको के चेयरमैन और मुख्य कार्य अधिकारी रेमन लागुआर्ता ने विश्लेषकों को बताया, ‘भारत में मौसम और पेय क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी स्थिति के कारण वृद्धि धीमी रही है, जिसका प्रभाव कुछ तिमाहियों तक वृद्धि पर देखने को मिलेगा।’

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स द्वारा 2023 में कैंपा कोला पेश करने के बाद से प्रतिस्पर्धा का बाजार बदल गया है। उसने कीमतों में प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया है और वितरकों को अपने उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन दे रही है। इससे आपूर्ति श्रृंखला में मार्जिन की होड़ मच गई और स्थापित कंपनियों को मूल्य रणनीतियों पर फिर से विचार के लिए मजबूर होना पड़ा। पेप्सिको खाद्य पदार्थों में कुरकुरे, लेज, क्वेकर ओट्स जैसे ब्रांड और पेय पदार्थों में पेप्सी, माउंटेन ड्यू जैसे ब्रांड बेचती है।

Advertisement
First Published - October 9, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement