facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट में

चीनी मिलों को बफर स्टॉक से बिक्री का आदेश

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:40 PM IST

खाद्य मंत्रालय ने चीनी मिलों को यह आदेश जारी किया है कि वे 30 सितंबर के पहले बफर स्टॉक से 27.5 लाख टन चीनी की ब्रिकी कर दें।


अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो अनबिकी चीनी को लेवी चीनी में बदल दिया जाएगा। चीनी महानिदेशालय ने सोमवार को इस आशय का औपचारिक आदेश जारी किया। ऐसी संभावना है कि इस आदेश के आने के बाद अब चीनी मिलें जल्द से जल्द चीनी बेचने का प्रयास करेंगी क्योंकि ऐसा नहीं कर पाने पर लेवी चीनी की बिक्री से उन्हें कम दाम मिलेंगे।

इस समय उत्तर प्रदेश में चीनी का मिल दाम 1,770 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि लेवी चीनी का दाम 1,275 से 1,383 रुपये प्रति क्विंटल है। चीनी मिलों को अपने कुल उत्पादन का 10 फीसदी हिस्सा सरकार को लेवी चीनी के तौर पर बेचना पडता है ताकि इनका इस्तेमाल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए किया जा सके।

महानिदेशालय ने यह भी कहा है कि जो चीनी मिलें इस आदेश का पालन नहीं करेंगी उनके खिलाफ सरकार आवश्यक वस्तु कानून के तहत अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर सकती है। मिलों से कहा गया है कि वे सितंबर तक बफर स्टॉक से बेची गई चीनी के बारे में 20 अक्टूबर तक निदेशालय को जानकारी दे दें।

Advertisement
First Published - September 10, 2008 | 12:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement