facebookmetapixel
350 अंकों की तेजी के बावजूद FIIs क्यों बेच रहे हैं? F&O डेटा ने खोली पोलTata Trusts में बड़े बदलाव की तैयारी, नोएल टाटा के बेटे Neville टाटा ट्रस्टी बनने के कगार परStock Picks: ₹7,267 वाला Apollo या ₹163 वाला Groww? निवेश से पहले जानिए एनालिस्ट की रायAmagi Media Labs का ₹1,788 करोड़ का IPO खुला, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं? जानें ब्रोकरेज का नजरियाStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी; आज कैसा रहेगा बाजार का मिजाज ?₹4,500 करोड़ की फंडरेजिंग! Biocon ने शुरू किया QIP, फ्लोर प्राइस जानिएTrump Tariffs: ईरान से कारोबार करने वाले देशों पर ट्रंप की कड़ी चेतावनी, 25% टैरिफ लगाने का ऐलानStocks To Watch Today: Biocon, Paytm, NLC India समेत कई स्टॉक्स पर रहेगी नजरफिनटेक के BC नेटवर्क पर RBI की बढ़ सकती है निगरानी, लाइसेंस व्यवस्था पर चल रही चर्चाRBI ने बैंकों को साल भर मजबूत परिचालन अनुशासन और डेटा गवर्नेंस बनाए रखने की सलाह दी

सात साल के ऊंचे स्तर से नीचे आया कच्चा तेल

Last Updated- December 11, 2022 | 9:15 PM IST

रूस ने कहा है कि उसके कुछ सैनिक यूक्रेन के नजदीक अभ्यास के बाद अपने ठिकाने पर वापस लौट गए हैं। इसके बाद मंगलवार को कच्चे तेल में सात साल ऊंचे स्तरों से करीब 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस विवाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढऩे की आशंका गहरा गई थी। यह स्पष्ट नहीं था कि कितनी सैन्य इकाइयां वापस लौटी हैं और कितनी दूर तक आई हैं। सैनिकों के आगे बढऩे से संबंधित पिछली इंटरफैक्स रिपोर्ट से तेल में नुकसान को बढ़ावा मिला। कच्चा तेल 2.87 डॉलर या 3 प्रतिशत गिरकर 93.61 डॉलर पर आ गया था।
वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 3.49 डॉलर या 3.7 प्रतिशत गिरकर 91.97 डॉलर पर आ गया। तेल ब्रोकर पीवीएम के स्टीफन ब्रेनॉक ने कहा, ‘रूस-यूक्रेन संकट से ऊर्जा बाजार रूसी ऊर्जा आपूर्ति के संभावित व्यवधान के लिए हाई अलर्ट पर है।’      

First Published - February 15, 2022 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट