facebookmetapixel
Advertisement
CGHS Rules: ₹3,000 तक की जांच के लिए क्या जरूरी है रेफरल? सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स समझें नए नियमUS-ईरान की भिड़ंत में फिर उबला क्रूड! $90 के पार निकला भाव, एक्सपर्ट बोले- आगे और बढ़ेंगे दामShankesh Jewellers IPO: पैसा लगाएं या नहीं? ₹367 करोड़ के IPO पर ब्रोकरेज की राय बंटी, ग्रे मार्केट में भी फीका रिस्पॉन्सटैक्स के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता! 6,000 रुपये वाले फर्जी मैसेज से रहें सावधान1 साल के लिए कहां लगाएं पैसा? 444 दिन की FD पर SBI, PNB और BOB दे रहे कितना ब्याज, जानें पूरा हिसाबIPO मार्केट में NSE तोड़ेगा रिकॉर्ड! ₹5.26 लाख करोड़ के वैल्युएशन पर इश्यू लाने की तैयारी‘द केरला स्टोरी’ बनाने वाली कंपनी का IPO खुला, ₹282 करोड़ जुटाने की योजना; निवेश से पहले चेक करें प्राइस बैंड, GMPखुलने जा रहा नया IPO; ₹825 करोड़ जुटाने का है प्लान, कब होगी लिस्टिंग?15 अगस्त तक बारिश की कमी 13%, खरीफ बुवाई पर दिख रहा असर; धान का रकबा घटाइंफ्रा-मैन्युफैक्चरिंग की मांग से बनी रह सकती है मेटल शेयरों की चमक, इन 2 स्टॉक्स पर BUY की राय

केंद्र से गेहूं का 140 प्रतिशत अधिक स्टॉक रखने का अनुरोध

Advertisement

चितलांगिया ने सरकार से मवेशियों के स्वास्थ्य और दूध की गुणवत्ता पर डीडीजीएस (ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन्स विद सॉल्यूबल्स) के प्रभाव पर व्यापक अध्ययन कराने का भी आग्रह किया।

Last Updated- September 25, 2025 | 8:57 AM IST
wheat

फ्लोर मिल ने केंद्र सरकार से गेहूं सत्र की शुरुआत पर मौजूदा मानदंड 75 लाख टन से करीब 140 प्रतिशत अधिक स्टॉक रखने का अनुरोध किया है। यह आग्रह फ्लोर मिल ने गेहूं के नए बोआई सत्र से पहले किया है। इससे गेहूं के दामों में उतार-चढ़ाव पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

द रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवनीत चितलांगिया ने बताया, ‘भारत को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जरूरत को पूरा करने के लिए हर साल 184 लाख टन गेहूं की जरूरत होती है। हम यह सुझाव दे रहे हैं कि सरकार स्टॉक बनाए और यह गेहूं सत्र की शुरुआत में एक पूरे साल की जरूरत के अनुरूप हो। इससे दामों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं होता है और बाजार में निश्चितता रहती है।’

इस सुझाव से केंद्र सरकार की भंडारण पर सब्सिडी और भंडारण क्षमता की सीमा बढ़ने की उम्मीद है। चितलांगिया के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों में विशेष तौर पर पंजाब में गेहूं की बोआई देरी से होने की आशंका है। इसका कारण यह है कि पंजाब में बाढ़ के कारण खेतों में बाढ़ की गाद पड़ी हुई है और इसे राज्यों के पांच जिलों में खेतों से हटाने में कम से कम कुछ हफ्ते लग जाएंगे।

चितलांगिया ने सरकार से मवेशियों के स्वास्थ्य और दूध की गुणवत्ता पर डीडीजीएस (ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन्स विद सॉल्यूबल्स) के प्रभाव पर व्यापक अध्ययन कराने का भी आग्रह किया। उन्होंने सार्वजनिक अध्ययनों के हवाले से बताया कि डीडीजीएस की मात्रा तेजी से बढ़ने के कारण मवेशियों के पाचन तंत्र और दीर्घावधि उत्पादकता पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

उन्होंने कहा, ‘अतिरिक्त डीडीजीएस ने पारंपरिक पशु आहार बाजार को भी बाधित कर दिया है। इससे गेहूं चोकर की कीमतों में भारी गिरावट आई है। इसका सीधा असर आटा मिलों पर पड़ा है। विडंबना यह है कि उपभोक्ताओं के लिए आटा, मैदा और सूजी की कीमतें बढ़ गई हैं।’ फेडरेशन ने गेहूं नीति विशेष तौर पर ओपन मार्केट सेल स्कीम (ओएमएसएस) के तहत दीर्घावधि स्पष्टता की मांग की।

Advertisement
First Published - September 25, 2025 | 8:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement