facebookmetapixel
ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिटअमेरिका से टैरिफ डील के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ दमदार, लगाई 7 साल की सबसे बड़ी छलांगFlipkart मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NCLAT का आदेश रद्द किया, जांच के निर्देशों पर फिर से होगा विचारनिफ्टी बैंक ने रचा नया इतिहास: 61,764 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सूचकांक, बैंकिंग शेयरों में सुनामीAir India के बोइंग 787 विमान में ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं, DGCA ने दी सफाईIT सेक्टर को मिली बड़ी राहत: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से खत्म हुई अनिश्चितता, शेयरों में जबरदस्त तेजी

क्यों टिकीं दुनिया की नजरें? भारत-रूस की बैठक में हो सकते हैं हाई-प्रोफाइल सौदे

अमेरिकी प्रतिबंधों की पृष्ठभूमि में हो रहे भारत-रूस शिखर सम्मेलन में व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहयोग मुख्य केंद्र में रहेंगे।

Last Updated- December 04, 2025 | 8:40 AM IST
Modi spoke to Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए गुरुवार से दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। यह सम्मेलन अमेरिका द्वारा भारत पर रूसी ऊर्जा आयात के प्रतिबंध की छाया में हो रहा है। इसलिए व्यापार, ऊर्जा एवं रक्षा सौदों के लिहाज से यह बेहद महत्त्वपूर्ण है। वार्ताओं में इन्हीं मुद्दों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।

वित्त वर्ष 26 (अप्रैल-सितंबर) में रूस को भारत का निर्यात 2.24 अरब डॉलर का रहा, जो इसके कुल निर्यात का 1 प्रतिशत से थोड़ा ही अधिक है। दूसरी ओर इसी अवधि में रूस से भारत का आयात 31.11 अरब डॉलर का रहा, जिसमें पेट्रोलियम तेल कुल आयात का लगभग तीन-चौथाई है। कुल मिलाकर रूस ने भारत के माल आयात बिल में 8.26 प्रतिशत का योगदान दिया है।

बैठक के दौरान रक्षा खरीद, विशेष रूप से सुखोई-57 और एस-400 वायु रक्षा प्रणालियों से संबंधित बातचीत हो सकती है। स्टॉकहोम इंटरनैशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) आर्म्स ट्रांसफर डेटाबेस के आंकड़ों के अनुसार भारत की हथियार आयात के लिए रूस पर निर्भरता 2024 में 40 प्रतिशत रह गई है।

First Published - December 4, 2025 | 8:40 AM IST

संबंधित पोस्ट