facebookmetapixel
Advertisement
सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर एक्साइज 13 से घटाकर 3 रुपये, डीजल पर टैक्स पूरी तरह खत्मप्रशिक्षु योजना में बीच में छोड़ने वालों की संख्या 5 साल में 15 गुना बढ़ी, सरकार के लिए चिंता7 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला जेवर एयरपोर्ट तैयार, मोदी शनिवार को करेंगे उद्घाटनसरकार ने 4% महंगाई लक्ष्य बरकरार रखा, सीपीआई श्रृंखला में निरंतरता का संकेतभारत में नया ‘केजीएफ’ दौर, करीब 80 साल बाद नई सोने की खान से उत्पादन हो रहा शुरूपश्चिम एशिया संकट का कारोबार पर सीमित असर: टीवीएस सप्लाई चेनएमटीआई ने यूरोप में दी दस्तक, डच मोबिलिटी कंपनी ऑटोमिकल का अधिग्रहणनोकिया ने भारत में नेतृत्व ढांचा बदला, समर मित्तल और विभा मेहरा को नई जिम्मेदारीनिप्पॉन स्टील इंडिया के सीईओ उम्मेन जून में सेवानिवृत्त होंगेजेएसडब्ल्यू मोटर्स ने दसॉ सिस्टम्स से किया करार, ईवी डिजाइन और उत्पादन को मिलेगी रफ्तार

Gold, Silver Price Today: चांदी की कीमतों में तेजी, सोना तेज शुरुआत के बाद लुढ़का

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,30,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,82,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- December 04, 2025 | 9:57 AM IST
Gold ETF
MCX पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 337 रुपये की तेजी के साथ 1,30,799 रुपये के भाव पर खुला। (प्रतीकात्मक फोटो)

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा भाव की गुरुवार (4 दिसंबर) को शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में सोने के वायदा भाव नरम पड़ गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,30,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,82,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव गिरावट और चांदी के तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना तेज शुरुआत के बाद गिरा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 337 रुपये की तेजी के साथ 1,30,799 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,30,462 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 188 रुपये की गिरावट के साथ 1,30,274 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,30,799 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,30,228 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी ने दिखाई चमक

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 269 रुपये की तेजी के साथ 1,82,621 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,82,352 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,45 रुपये की तेजी के साथ 1,82,597 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,82,697 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,82,021 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,84,743 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लुढ़का, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को चांदी के वायदा कारोबार में तेजी,जबकि सोने में गिरावट देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,234.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,232.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 9.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,223.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 58.98 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 58.62 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.19 डॉलर की तेजी के साथ 58.81डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 59.61 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,30,799 1,30,462 1,30,274
चांदी 1,82,621 1,82,352 1,82,597
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,234.50 4,232.50 4,223.10
चांदी 58.98 58.62 58.81

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - December 4, 2025 | 9:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement