facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

टेक्नोलॉजी नहीं… अब फाइनेंस कंपनियां ले जा रहीं IIT टैलेंट – ₹90 लाख से ₹3 करोड़ तक के ऑफर

Advertisement

इस साल आईआईटी प्लेसमेंट में तकनीकी कंपनियों के साथ हेज फंड, प्रोप्राइटरी ट्रेडिंग और एआई आधारित निवेश फर्मों की भारी मौजूदगी दिख रही है

Last Updated- December 04, 2025 | 8:34 AM IST
Jobs

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में 1 दिसंबर से शुरू हुए प्लेसमेंट में इस बार छात्रों की भर्ती करने के लिए हेज फंड, प्रोप्राइटरी और एल्गोरिदम ट्रेडिंग फर्म तथा निवेश कंपनियां अधिक आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार छात्रों को 90 लाख रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये सालाना तक के ऑफर मिल रहे हैं।

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) आने के साथ ही कई आईआईटी नौकरी के प्रोफाइल में विविधता लाने पर जोर दे रहे हैं, ताकि भूमिकाएं केवल तकनीकी कंपनियों या स्टार्टअप तक ही सीमित न रहें। मिसाल के तौर पर आईआईटी रुड़की में साक्षात्कार के पहले स्लॉट में हेज फंड कंपनी डीई शॉ और दा विंची डेरिवेटिव्स, एनके सिक्योरिटीज रिसर्च और रूब्रिक जैसी ट्रेडिंग कंपनियों ने छात्रों को भर्ती प्रस्ताव दिए।

प्लेसमेंट के दौरान एमेजॉन, अमेरिकन एक्सप्रेस, चिप निर्माता एनवीडिया, क्वालकॉम, एआई डेटा मंच डेटाब्रिक्स, इटरनल (जोमैटो), फ्लिपकार्ट और गूगल जैसी दिग्गज कंपनियां भी आईआईटी से छात्रों को नौकरी पर रखने के लिए उत्सुक नजर आ रही हैं। तकनीकी कंपनियों के अलावा संस्थानों को प्रोप्राइटरी और एल्गोरिदम और निवेश फर्म स्क्वायरपॉइंट कैपिटल से भी ऑफर मिल रहे हैं। संस्थान ने प्लेसमेंट के पहले दो दिनों में प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) सहित कुल 555 ऑफर हासिल किए हैं। इनमें कम से कम आठ अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं।

आईआईटी कानपुर को भी पहले दिन नौकरी के 672 प्रस्ताव मिले, जो अब तक का रिकॉर्ड है, जबकि 9 छात्रों को विदेश में नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं। संस्थान ने कहा, ‘यह पिछले साल के पहले दिन के प्लेसमेंट से 16 प्रतिशत अधिक है, जो आईआईटी कानपुर की बढ़ती उद्योग अपील और इसके स्नातक छात्रों की बढ़ती मांग को दर्शाता है। कुछ परिणाम अब भी लंबित हैं, इसलिए यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।’

दिल्ली, मुंबई, मद्रास, खड़गपुर और वाराणसी (आईआईटी-बीएचयू) सहित अन्य पुराने और लोकप्रिय आईआईटी परिसरों में भी इसी तरह का रुझान देखने को मिल रहा है। आईआईटी मद्रास के सूत्रों ने बताया कि इस साल बुनियादी ढांचे से जुड़ी कंपनियों और स्टार्टअप सहित अधिक कंपनियां प्लेसमेंट अभियान में हिस्सा ले रही हैं। सभी ने बड़ी संख्या में छात्रों की भर्ती करने में दिलचस्पी दिखाई है। सूत्रों के अनुसार वेतन पैकेज का दायरा 3 करोड़ रुपये तक जा रहा है लेकिन इस आईआईटी ने वेतन के ऑफर की पुष्टि करने से इनकार कर दिया।

आईआईटी रुड़की ने कहा कि उसने कई क्षेत्रों में अग्रणी संगठनों के एक व्यापक और विविध पूल के साथ रणनीतिक रूप से करार किया है, ताकि व्यापक और सुव्यवस्थित प्लेसमेंट तंत्र तैयार हो सके।

Advertisement
First Published - December 4, 2025 | 8:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement