facebookmetapixel
Advertisement
चीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा हैFASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी : सीतारमण

भारतीय रेलवे की मालभाड़ा से आमदनी गिरी, बजट अनुमान के मुकाबले राजस्व में सिर्फ 0.28 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद

Advertisement

यह महामारी के बाद पहला ऐसा बजट होगा जिसमें रेलवे वित्त वर्ष की शुरुआत में पहली बार अपने लक्ष्यों को हासिल नहीं कर पाएगा। दरअसल, रेलवे क्षमता संबंधी चिंताओं से जूझ रहा है।

Last Updated- February 11, 2024 | 10:08 PM IST
Centre looks to meet freight corridor cost escalation from its own pockets

वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट में भारतीय रेलवे की माल भाड़ा आमदनी के संशोधित अनुमानों में 10,000 करोड़ रुपये की कटौती की गई है। लिहाजा वित्त वर्ष 24 के बजट अनुमानों की तुलना में राजस्व में मात्र 0.28 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। इससे रेलवे के दीर्घावधि महत्वाकांक्षी लक्ष्यों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

वित्त वर्ष 24 के संशोधित अनुमान के विपरीत राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने माल भाड़े के राजस्व में 6.51 प्रतिशत इजाफे के साथ इसके 1.8 लाख करोड़ रुपये रहने लक्ष्य तय किया है। रेलवे ने महामारी की शुरुआत के बाद से बजट लक्ष्यों से बेहतर प्रदर्शन किया या संशोधित अनुमानों को हासिल किया। इससे देश में रेलवे की लंबे अरसे से लंबित कई प्रमुख बदलाव करने की उम्मीद जगी थी।

यह महामारी के बाद पहला ऐसा बजट होगा जिसमें रेलवे वित्त वर्ष की शुरुआत में पहली बार अपने लक्ष्यों को हासिल नहीं कर पाएगा। दरअसल, रेलवे क्षमता संबंधी चिंताओं से जूझ रहा है।

विशेषज्ञों ने वित्त वर्ष 24 की शुरुआत में बताया था कि यह वर्ष महामारी के बाद का सबसे चुनौतीपूर्ण साल हो सकता है। रेलवे यात्री यातायात में विशेष तौर पर द्वितीय / सामान्य श्रेणी उच्च स्तर पर पहुंच सकती है और मालभाड़े की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती है।

वित्त वर्ष 24 में कम माल ढुलाई के अनुमान के कारण रेलवे की परिचालन लागत पर भी असर पड़ सकता है। रेलवे की परिचालन लागत शुरुआत में 98.45 प्रतिशत आंकी गई थी लेकिन अब यह 20 आधार अंक अधिक होने की उम्मीद जताई गई है। ऐसा आकलन तब जताया गया है जब संशोधित अनुमानों में पेशन के लिए विनियोग घटाकर 62,100 करोड़ रुपये कर दिया गया है और रेलवे ने 8,400 करोड़ रुपये की बचत की है।

पूर्वी मध्य रेलवे के पूर्व महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने कहा, ‘देश की आर्थिक वृद्धि के मद्देनजर प्रदर्शन में स्थायित्व नहीं है। रोलिंग स्टॉक की योजना और रेलवे के कुछ बुनियादी मुद्दों को दुरुस्त किए जाने की आवश्यकता है।’

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement