facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Budget 2025: मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा, 50 पर्यटन स्थलों का विकास, बौद्ध धर्मस्थलों का प्रसार; जानिए भारत कैसे बनेगा दुनिया का टूरिज्म हब

Advertisement

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में पर्यटन को लेकर कई घोषणाएं की, जो देश के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक नई उम्मीदों को लेकर आया है। 

Last Updated- February 01, 2025 | 4:08 PM IST
nirmala sitharaman

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज भारत का केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में पर्यटन को लेकर कई घोषणाएं कीं, जो देश के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक नई उम्मीदों को लेकर आया है। इस बजट में पर्यटन क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है। आइए जानते हैं, केंद्रीय बजट 2025 में इस क्षेत्र के लिए क्या क्या कहा गया है।

पर्यटन स्थलों का होगा विकास

सरकार ने भारत को दुनिया भर में एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाने की घोषणा की है। इसके लिए सरकार ने शीर्ष 50 पर्यटन स्थलों को राज्य सरकारों के सहयोग से विकसित करने की बात कही है। इसमें इन पर्यटन स्थलों की आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा, जिससे पर्यटकों के लिए अनुभव को और भी आकर्षक और आरामदायक बनाया जाएगा।

ALSO READ: Budget 2025: TDS में राहत से लेकर हाऊस प्रॉपर्टी टैक्स तक, जानें 5 बड़ी सौगातें

इसके अलावा केंद्रीय बजट में पर्यटन स्थलों के विकास के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर 22 प्रमुख स्थलों पर ध्यान केंद्रित करने की घोषणा की गई है। इस पहल का उद्देश्य इन स्थलों तक पर्यटकों की पहुंच को बढ़ाना है ताकि अधिक से अधिक पर्यटक इन स्थलों पर आएं।

साथ ही सरकार ने बजट में बौद्ध धर्म से जुड़े पर्यटन स्थलों के विकास के लिए भी अलग से घोषणा की गई है। इन स्थलों को और अधिक आकर्षक बनाने से न केवल भारतीय बल्कि विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।

मेडिकल टूरिज्म पर भी फोकस

भारत को एक वैश्विक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की योजना है। इसके लिए वीजा प्रक्रियाओं को आसान बनाया जाएगा और निजी क्षेत्र के साथ सहयोग बढ़ाया जाएगा, जिससे विदेशी मरीजों को भारतीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। ‘हील इन इंडिया’ पहल के तहत भारत को चिकित्सा पर्यटन के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में पहचान दिलाने का उद्देश्य है।

इसके अलावा बजट में पीएम गतिशक्ति योजना की भी घोषणा की गई है, जिसके तहत निजी क्षेत्र को विभिन्न डेटा और मैप्स तक पहुंच प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य परिवहन और कनेक्टिविटी में सुधार कर पर्यटकों की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाना है।

सरकार ने होमस्टे और छोटे होटल व्यवसायियों के लिए मुद्रा लोन योजना की घोषणा की है। इसके तहत छोटे व्यवसायियों को वित्तीय सहायता मिलेगी, जिससे वे पर्यटन उद्योग में प्रवेश कर सकेंगे और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही होटल उद्योग के लिए एक समान मानक की योजना बनाई जाएगी, जिससे भारतीय होटल उद्योग की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

कुल मिलाकर, केंद्रीय बजट 2025 भारत के पर्यटन क्षेत्र के लिए विकास और समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन योजनाओं से पर्यटन उद्योग में रोजगार सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही हैं।

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement