facebookmetapixel
जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेट कंपनी Eternal पर GST की मार, ₹3.7 करोड़ का डिमांड नोटिस मिलासरकार ने जारी किया पहला अग्रिम अनुमान, FY26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ेगीDefence Stocks Rally: Budget 2026 से पहले डिफेंस शेयरों में हलचल, ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 12% तक रिटर्नTyre Stock: 3-6 महीने में बनेगा अच्छा मुनाफा! ब्रोकरेज की सलाह- खरीदें, ₹4140 दिया टारगेटकमाई अच्छी फिर भी पैसा गायब? जानें 6 आसान मनी मैनेजमेंट टिप्सSmall-Cap Funds: 2025 में कराया बड़ा नुकसान, क्या 2026 में लौटेगी तेजी? एक्सपर्ट्स ने बताई निवेश की सही स्ट्रैटेजी85% रिटर्न देगा ये Gold Stock! ब्रोकरेज ने कहा – शादी के सीजन से ग्रोथ को मिलेगा बूस्ट, लगाएं दांवकीमतें 19% बढ़ीं, फिर भी घरों की मांग बरकरार, 2025 में बिक्री में मामूली गिरावटIndia-US ट्रेड डील क्यों अटकी हुई है? जानिए असली वजहस्टॉक स्प्लिट के बाद पहला डिविडेंड देने जा रही कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनी! जानें रिकॉर्ड डेट

Budget 2024: रक्षा बजट में 4.72% की बढ़ोतरी, कुल खर्च का 13% आवंटित

Defence Budget 2024 : रक्षा मंत्रालय के हिस्से अन्य मंत्रालयों के मुकाबले अधिक धनराशि

Last Updated- February 01, 2024 | 11:19 PM IST
Interim Budget 2024- अंतरिम बजट 2024

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में पेश किए अंतरिम बजट में रक्षा मंत्रालय के लिए 6.21 लाख करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा है। सीतारमण पहले रक्षा मंत्री रह चुकी हैं।

हालांकि, यह वित्त वर्ष 2023-24 के आवंटन से 4.72 फीसदी अधिक है। हालांकि चालू वर्ष के लिए संशोधित आवंटन के मुकाबले इसमें मामूली कमी की गई है।

पिछले कई वर्षों से लगातार कमी करने के चलन को जारी रखते हुए इस बार भी सरकार के कुल खर्च का 13 प्रतिशत ही रक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित किया गया है। फिर भी रक्षा मंत्रालय के हिस्से अन्य मंत्रालयों के मुकाबले अधिक धनराशि आई है।

कुल आवंटन का 14.82 प्रतिशत राजस्व खर्च, 30.68 प्रतिशत वेतन और भत्ते, 22.72 प्रतिशत रक्षा पेंशन और 4.11 प्रतिशत रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले सिविल संगठनों के लिए रखा गया है। कुल घरेलू उत्पाद के इस वर्ष का रक्षा आवंटन 2 प्रतिशत के स्तर से नीचे रहा है।

देश के रक्षा क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए पूंजीगत आवंटन के तहत 1.72 लाख करोड़ रुपये अथवा कुल रक्षा बजट का 27.67 प्रतिशत दिया गया है। अधिकांश आधुनिक मिलिट्री कुल रक्षा बजट का 50-60 प्रतिशत खर्च करती हैं।

First Published - February 1, 2024 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट