जून में औद्योगिक उत्पादन ने भरी उड़ान, IIP ग्रोथ 23 महीने के हाई पर
भारत का औद्योगिक उत्पादन जून में उछलकर 23 माह के उच्च स्तर 7.3 प्रतिशत पर पहुंच गया। यह मई के 5 प्रतिशत से कुछ बेहतर है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत के औद्योगिक उत्पादन को जून में बढ़ाने में अनुकूल आधार प्रभाव और सभी चार क्षेत्रों में व्यापक जबरदस्त […]
अगले 5 साल में राज्यों पर 24 लाख करोड़ रुपये चुकाने का बोझ, इन 4 राज्यों को देना होगा सबसे ज्यादा भुगतान
इक्रा रिसर्च की एक नई रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च 2026 तक राज्य सरकारों की प्रतिभूतियों (एसजीएस) के कुल 73 लाख करोड़ रुपये के बकाया स्टॉक में से 24 लाख करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। कुल एसजीएस का एक तिहाई वित्त वर्ष 2027-28 और वित्त वर्ष 2031-32 के दौरान मेच्योर होने की उम्मीद है। […]
भारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में बड़ी छलांग, एक साल में दोगुनी बढ़कर 47 लाख मेगावॉट हुई
भारत की रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) क्षमता सालाना आधार पर दोगुने से अधिक हो गई। सरकार ने संसद को बताया कि भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 31 मार्च 2025 को सालाना आधार पर दोगुना से अधिक बढ़कर 47,04,043 मेगावाट हो गई जबकि यह एक साल पहले 21,09,655 मेगावाट थी। सरकार ने यह भी बताया कि […]
महिलाओं के लिए नौकरी ढूंढना हुआ और मुश्किल! ग्रामीण बेरोजगारी एक साल के रिकॉर्ड स्तर पर, सामने आई बड़ी वजह
मॉनसून की कमजोर शुरुआत और बोआई में देरी के कारण जून में ग्रामीण भारतीय महिलाओं की बेरोजगारी कम से कम एक साल के उच्च स्तर पर पहुंचने की आशंका है। जून में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं की बेरोजगारी दर 5.9 प्रतिशत रही, जो सरकारी पुनरीक्षित आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) द्वारा […]
Core Sector Growth: जून में बुनियादी उद्योगों की ग्रोथ 5% पर, 5 महीने के हाई पर; लौह अयस्क और बिजली बने सहारा
भारत के नौ बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि पांच माह के उच्च स्तर पर पहुंच गई। वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार 2022-23 के नए आधार वर्ष वाले संशोधित ‘बुनियादी उद्योग सूचकांक’ (आईसीआई) के पहले आंकड़ों में भारत के नौ बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि जून में पांच माह के उच्च स्तर पांच प्रतिशत […]
निवेश अनुकूलता में गुजरात नंबर वन, लेकिन 60 का आंकड़ा भी नहीं छू सका कोई राज्य; नीति आयोग का खुलासा
देश के पहले निवेश अनुकूलता सूचकांक में नीति आयोग ने आठ स्तंभों में फैले 84 संकेतकों पर 100 में से 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अंक दिए, और कोई भी राज्य 60 के अंक तक नहीं पहुंच सका। पांच राज्यों ने 50 का आंकड़ा पार कर लिया और उन्हें ‘शीर्ष प्रदर्शन करने वाले’ […]
महिलाओं के लिए रोजगार की चुनौती बढ़ी, जून में महिला बेरोजगारी दर 15 महीने के हाई पर
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से बुधवार को जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के ताजा मासिक बुलेटिन के अनुसार भारत में महिला बेरोजगारी दर जून में बढ़कर 15 महीने के उच्च स्तर 5.9 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो मई में 5.6 प्रतिशत थी। पीएलएफएस द्वारा आंकड़े जुटाने का नया तरीका अपनाए जाने […]
पहले सेवा उत्पादन सूचकांक में आवास-भोजन सेवाएं सबसे आगे, अप्रैल में 37.2% की शानदार बढ़ोतरी
सेवा उत्पादन सूचकांक (आईएसपी) के पहले परीक्षण संस्करण में आवास एवं भोजन सेवाएं सर्वाधिक तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बन कर उभरा है। अप्रैल 2026 में इसमें सालाना आधार पर 37.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि अप्रैल 2025 में इसमें मात्र 0.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी। मंगलवार को सांख्यिकी और कार्यक्रम […]
WPI Inflation: जून में थोक महंगाई 9.87% के रिकॉर्ड हाई पर, खाद्य कीमतों ने बढ़ाई चिंता
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत की थोक महंगाई दर जून में बढ़कर 9.87 प्रतिशत हो गई। यह मौजूदा 2022-23 सीरीज में सबसे अधिक है। थोक महंगाई मई में 9.68 प्रतिशत थी। दरअसल, खाद्य और प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में व्यापक वृद्धि ने ऊर्जा की लागत में आई कमी […]
जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% हुई, नई CPI सीरीज में पहली बार RBI के लक्ष्य से ऊपर
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार जून में भारत की खुदरा महंगाई दर 3.93 फीसदी से बढ़कर 4.38 फीसदी हो गई। नई श्रृंखला के तहत जनवरी 2025 के बाद पहली बार खुदरा मुद्रास्फीति आरबीआई के 4 फीसदी के लक्ष्य को पार कर गई है। इसे मुख्य तौर पर ईंधन कीमतों में […]









